12 फरवरी 2012
बालिका पर अत्याचार करने वाली डॉक्टर फरार
29 अक्टूबर 2009
वार्ता

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (एसजीपीजीआई) की डॉक्टर अरुणा भारती अब तक फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है। अरुणा पर ग्यारह साल की एक बच्ची रेणू पर बेरहमी से मारपीट कर घायल करने का आरोप है।

मोहनलालगंज के क्षेत्राधिकारी शशिकांत तिवारी ने कहा कि मामले के संज्ञान में आते ही सुश्री अरुणा पर मामला दर्ज कर लिया गया था। रेणू के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं और उसे कल बलरामपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

श्री तिवारी ने बताया कि डॉक्टर के घर पर ताला लगा है, लेकिन उसे तलाश किया जा रहा है। डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307/ 323 / 504 और 343 तथा बाल मजदूर विरोधी कानून की धारा 4/16 और 17 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसजीपीजीआई के निदेशक आर.के.शर्मा ने कहा कि परिपत्र जारी कर डॉक्टरों से घरों में नाबालिगों से काम नहीं कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

रेणू को बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। वाराणसी की रहने वाली रेणू ने आज बाल सुधार गृह में कहा कि मालकिन बात-बात पर उसे पीटती थी। काम में थोड़ी भी गलती हो जाने पर उसे मारा जाता था तथा खाना नहीं दिया जाता था। मालकिन का डर इतना था कि वह बात-बात में गलती कर देती थी।

मां-बाप को बचपन में खो चुकी रेणू ने कहा कि चाचा ने उसे बेच दिया था और डॉक्टर उसे काम में गलती होने पर बेरहमी से पीटती थी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - अपराध
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.