16 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
पटना। पटना के एक स्कूल के पहली कक्षा के छात्र श्रेष्ठ संजय के कथित अपहरण के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इस सिलसिले में पुलिस पटना समेत विभिन्न जिलों में छापे मार रही है। संदेह के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र से अगवा श्रेष्ठ संजय के घर पर अब तक फिरौती की रकम के लिए कोई फोन नहीं आया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि श्रेष्ठ के विषय में जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की घोषणा के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
उन्होंने कहा कि इस सुराग के आधार पर पुलिस के विभिन्न दलों द्वारा पटना समेत राज्य के कई जिलों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
उधर, पटना के कई स्कूलों में श्रेष्ठ की रिहाई के लिए प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। छात्र श्रेष्ठ की सलामती और रिहाई के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्रों ने अगवा करने वालों से भी श्रेष्ठ को रिहा करने की अपील की है।
श्रेष्ठ के घर पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा समेत कई नेताओं ने श्रेष्ठ के घर पहुंच कर उसके परिजनों का हाल लिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मौर्या होटल के समीप से क्राइस्टचर्च स्कूल में पहली कक्षा के छह वर्षीय छात्र श्रेष्ठ का तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह एक ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था।
श्रेष्ठ के पिता संजय कुमार श्रीवास्तव एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
अपराध
- फलक मामले में राजकुमार सहित 2 गिरफ्तार
- चेन्नई: क्लासरूम में छात्र ने की शिक्षिका की हत्या
- बिना क्रेडिट, एटीएम कार्ड के ही वे छात्र कर लेते थे खरीददारी!
- कांस्टेबल ने की गुस्ताखी, तो लगानी पड़ी गुलाटी!
- फलक मामले में 2 गिरफ्तार, मानव तस्करी का शक
- पत्नी की हत्या की और शव को फ्रिज में रख दिया!
- तीन बच्चों को पालने के लिए मां ने एक बच्चा बेचना चाहा!
- देह व्यापार का पर्दाफाश, तमिल अभिनेत्री गिरफ्तार
- दिल्ली: अपाहिज पति ने पत्नी और बेटे का गला घोंट दिया?
- फलक की हालत में सुधार नहीं, 3 गिरफ्तार
प्रमुख ख़बरें
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
- मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.