03 जुलाई 2009
जोश18
कारोबार समाप्त
देश के शेयर बाजार में सुबह काफी उतारचढ़ाव दिखाने के बाद समाप्ति के समय अच्छी बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। आज यहां बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 254 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 75 अंक ऊपर आकर रुका।
बाजार के मझोले और छोटे शेयरों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक आधे फीसदी से ज्यादा तथा स्मॉलकैप सूचकांक हल्का ऊपर बंद हुआ।
भारत में कारोबार समाप्त होने के समय यूरोप क्षेत्र के बाजारों में गिरावट थी। फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के बाजार आधे फीसदी से कुछ कम की गिरावट में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा। चीन का बाजार 0.91 फीसदी, दक्षिण कोरिया 0.60 प्रतिशत और हांगकांग 0.14 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। लेकिन इसके उलट सिंगापूर 0.92 प्रतिशत, जापान 0.61 प्रतिशत और ताइवान का बाजार 0.03 फीसदी गिरकर रुका।
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखी गई। यहां डाओ जोंस 223 और नैस्डेक 49 अंक नीचे बंद हुआ।
कारोबार समाप्त
- बीएसई का सेंसेक्स 254.56 अंक ऊपर 14,913.05 के स्तर पर बंद हुआ।
- एनएसई का निफ्टी 75.40 अंक ऊपर 4,424.25 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई पर आज सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त आई। बैंक क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा, पूंजीगत वस्तु, ऊर्जा, दवा और अचल सम्पत्ति सूचकांक एक फीसदी से अधिक, तेल व गैस, पीएसयू, वाहन, उपभोक्ता टिकाऊ, तकनीकी और धातु सूचकांक आधे प्रतिशत से ज्यादा तथा एफएमसीजी और आईटी सूचकांक हल्के ऊपर रहे।
सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में आज एचडीएफसी के शेयर पौने आठ फीसदी, टाटा स्टील चार फीसदी से ज्यादा तथा महिन्द्रा, आरइंफ्रा, आईसीआईसीआई बैंक और जेपी एसोसिएट्स के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा ऊपर रहे।
लेकिन दूसरी ओर हीरो होंडा के शेयर 1.08 फीसदी, हिंडाल्को 0.95 फीसदी, स्टरलाइट 0.74 फीसदी, आरकॉम 0.24 फीसदी और आईटीसी के शेयर 0.3 फीसदी गिरकर बंद हुए।
दोपहर 2:48 बजे
- बीएसई का सेंसेक्स 237.80 अंक ऊपर 14,896.29 के स्तर पर है।
- एनएसई का निफ्टी 69.70 अंक ऊपर 4,418.55 के स्तर पर है।
बीएसई पर इस समय सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त है। बैंक क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा, ऊर्जा, दवा, पूंजीगत वस्तु सूचकांक डेढ़ फीसदी से अधिक, धातु, उपभोक्ता टिकाऊ, पीएसयू, तेल व गैस, वाहन, अचल सम्पत्ति और तकनीकी सूचकांक आधे प्रतिशत से ज्यादा तथा आईटी और एफएमसीजी सूचकांक हल्के ऊपर हैं।
सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में इस समय एचडीएफसी के शेयर छह फीसदी से ज्यादा, टाटा स्टील चार फीसदी तथा महिन्द्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं।
लेकिन दूसरी ओर हीरो होंडा के शेयर एक फीसदी, आईटीसी, हिंडाल्को के शेयर आधे फीसदी से ज्यादा तथा मारुति सुजुकी, स्टरलाइट, डीएलएफ के शेयर हल्के गिरे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
बाज़ार
- लेखा जोखा: शेयर बाजार ने कायम किया बढ़त का रुख
- सर्राफा: चांदी में स्थिरता, सोना 70 रू नरम
- बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी तेजी पर बंद
- रिलायंस पावर का तिमाही शुद्ध लाभ 42% बढ़ा
- अच्छी खबरों ने एशियाई बाज़ारों को संभाला
- हल्की मजबूती के साथ खुले बाजार, रियल्टी शेयर टूटे
- अमेरिकी बाजारों में गिरावट का माहौल
- लेखा-जोखा: सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया गोता, बाजार सुस्त
- सर्राफा: वैश्विक गिरावट के बीच सोने-चांदी में तेजी
- दबाव के चलते भारतीय शेयर बाजार 0.5% गिरकर बंद
प्रमुख ख़बरें
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.