12 फरवरी 2012
सत्यम में छंटनी लगभग तय
05 जून 2009
आवाज़ समाचार


सत्यम कम्प्यूटर में करीब 8000 लोगों की नौकरी जानी लगभग तय है। कारोबारी मामलों के मंत्री भले ही इस बात का दिलासा दे रहे हैं कि किसी की नौकरी पर तलवार नहीं चलेगी। लेकिन सीएनबीसी-आवाज़ को पक्की खबर मिली है कि कम्पनी में छंटनी तय है, सिर्फ इसे कहने का लहजा बदल जाएगा।

सत्यम ने अपने 5-10 हजार कर्मचारियों को ‘वर्चुअल बेंच’ पर बिठा दिया है यानि इन कर्मचारियों के पास काम नहीं होगा और वेतन भी आधा मिलेगा। खबर मिली है कि कम्पनी जल्द ही 8,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।

कम्पनी पर कर्मचारियों की छंटनी न करने का दबाव है इसीलिए वो यह कह रही है कि कर्मचारियों को बगैर काम कम वेतन पर रखा जा रहा है यानी उन्हें ‘वर्चुअल बेंच’ पर बैठा दिया गया है।

सीएनबीसी-आवाज़ को पता चला है कि एचआर, विपणन और कॉर्पोरेट सेवा जैसे विभागों से जुड़े कर्मचारियों को पहले निकाला जाएगा। ‘फ्रेशर्स’ को तो निकालने की शुरुआत पहले ही हो चुकी है।

छंटनी का यह सिलसिला एक बार में न करके छह महीने में पूरा होगा ताकि यह बड़ी छंटनी न लगे। इसी महीने सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी होनी है और ज्यादातर कर्मचारियों को ‘नॉन-पर्फॉरमेंस’ की वजह बता कर निकाला जा सकता है।

दरअसल टेक महिंद्रा, सत्यम के खर्च घटाकर सालाना 1,000 करोड़ रुपए बचाना चाहती है और बिना छंटनी के यह मुमकिन नहीं है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.