15 फरवरी 2012
सर्राफा बाजार में चांदी 400 रुपए टूटी
03 जुलाई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना में मामूली तेजी आने के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार सोना में 40 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 400 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई।

अंतर्राष्ट्रीय कारोबार के दौरान सोना 932.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया जबकि कल यह न्यूयॉर्क में 928.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। अमेरिका में अगस्त आपूर्ति सोना का वायदा 0.2 प्रतिशत बढ़कर 933.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में जून में 46,700 लोगों की नौकरियां जाने और बेरोजगारी के 27 वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की खबर आने के बाद न्यूयॉर्क में सोना में गिरावट दर्ज की गई। स्वतंत्रता दिवस के कारण शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश है।

अमेरिका द्वारा यह आंकड़े जारी किए जाने के बाद सोना में तेजी आई क्योंकि मंदी से तत्काल उबरने की सम्भावना नहीं देख निवेशक सोना में निवेश करने लगे। पहले वे डॉलर में निवेश कर रहे थे। आज कच्चे तेल में भी भारी गिरावट आई और यह 67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बोला गया।

विश्लेषकों का कहना है कि जब भी अमेरिका का कोई आंकड़ा जारी होने वाला होता है तो सोने में भारी उतार-चढ़ाव देखा जाता है। कारोबारियों ने कहा कि इस वर्ष भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कम सोने का आयात किया है।

चांदी के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में भी तेजी रही। यह कल के 13.38 डॉलर प्रति औंस की तुलना में आज 13.43 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने में कल आई मामूली तेजी नहीं रही और इसमें 40 रुपए प्रति दस ग्राम की नर्मी आई। इसके दाम 40 रुपए घटकर 14,610 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए। पिछले कारोबारी दिवस में सोना 14,650 रुपए प्रति दस बोला गया था।

चांदी में आज जबर्दस्त गिरावट आई। इसमें 400 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई। चांदी 21,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। कल चांदी 22,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई थी।

कारोबार के दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव रहा। गिन्नी भी स्थिर रही।

भाव रुपए में इस प्रकार रहे –

सोना (प्रति दस ग्राम) स्टैंडर्ड 14,610, बिटुर 14,690
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) 12,300
चांदी (प्रति किलो) टंच (999) हाजिर 21,700, वायदा 21,582
चांदी सिक्का (प्रति सैंकड़ा) लिवाली 28,800, बिकवाली 28,900

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

15 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.