15 फरवरी 2012
भारत व जापान में आर्थिक समझौते के लिए वार्ता
03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

टोक्यो।
भारत और जापान के बीच टोक्यो में शुक्रवार को हुई तीसरी वार्षिक सामरिक वार्ता में व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए त्वरित विचार-विमर्श करने का फैसला किया है।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और जापान के विदेश मंत्री हिरोफुमी नाकासोन के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों में प्रगाढ़ता लाने, वैश्विक वित्तीय संकट और जलवायु परिवर्तन समेत द्विपक्षीय और वैश्विक मसलों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई।

दोनों देशों ने मालढुलाई गलियारा और दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं में तेजी लाने का भी फैसला किया। यह परियोजनाएं दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक भागीदारी के प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आई हैं।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कृष्णा ने कहा, “हमारे बीच समग्र आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए बातचीत में प्रगति हो रही है।”

जलवायु परिवर्तन के बारे में भी दोनों नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष के आखिर में होने वाली जापान के प्रधानमंत्री तारो आसो की भारत यात्रा के एजेंडे के बारे में भी दोनों नेताओं में विचार-विमर्श हुआ।

कृष्णा की दो दिवसीय जापान यात्रा शुक्रवार को प्रारम्भ हुई थी। वह आज ही आसो से भी भेंट करेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

15 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.