14 फरवरी 2012
मामूली बढ़त पर बंद हुए शेयर बाजार
02 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।
देश के शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 13 और निफ्टी में आठ अंकों की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘सेंसेक्स’ पिछले बंद की तुलना में 13.02 अंकों (0.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 14,658.49 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,764.35 के ऊपरी और 14,469.69 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरम्भ में सेंसेक्स 48.84 अंकों की बढ़त के साथ खुला।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘निफ्टी’ भी 7.95 अंकों (0.1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,348.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,383.65 के ऊपरी और 4,288.75 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 24.65 अंकों की बढ़त के साथ खुला।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.76 अंकों (0.33 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,144.27 पर और स्मॉलकैप 42.82 अंकों (0.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,800.24 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) और अचल सम्पत्ति क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 3.26 प्रतिशत, पीएसयू क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.95 प्रतिशत और अचल सम्पत्ति क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1,459 कम्पनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 1,141 कम्पनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.