14 फरवरी 2012
आर्थिक समीक्षा: मंदी से पांच लाख नौकरियां गईं
02 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
आर्थिक समीक्षा 2008-09 के मुताबिक वैश्विक वित्तीय संकट के कारण अक्टूबर-दिसम्बर 2008 के दौरान देश में करीब पांच लाख कामगारों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी।

समीक्षा में ‘भारत में रोजगार पर आर्थिक मंदी का प्रभाव’ नामक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि रत्न एवं आभूषण, परिवहन, वाहन और कपड़ा उद्योग में रोजगार पर वित्तीय संकट का सबसे ज्यादा असर पड़ा। रत्न एवं आभूषण, परिवहन और वाहन क्षेत्र में क्रमशः 8.58, 4.03 और 2.42 फीसदी की गिरावट आई।

समीक्षा के अनुसार दिसम्बर 2008 की तुलना में जनवरी 2009 में रोजगार की स्थिति का जायजा लेने के लिए किए गए दूसरे सूक्ष्म नमूना सर्वेक्षण से पता चलता है कि जनवरी में करीब एक लाख नौकरियां खत्म हुई।

इसी तरह श्रम ब्यूरो द्वारा 21 केंद्रों के 3,192 यूनिटों में जनवरी से मार्च 2009 की अवधि में किया गया सर्वेक्षण दर्शाता है कि कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में रोजगार में ढाई लाख की वृद्धि होने से कुछ सुधार आया। रत्न व आभूषण (3.08 फीसदी), कपड़ा (0.96 प्रतिशत), आईटीबीपीओ (0.82 प्रतिशत), हथकरघा-बिजलीकरघा (0.56 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल (0.10 प्रतिशत) में रोजगार में बढ़ोतरी हुई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.