14 फरवरी 2012
बढ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम
23 जून 2009
वार्ता

नयी दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 70 डालर प्रति बैरल तक बढ जाने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में पेट्रोल- डीजल के खुदरा दाम की समीक्षा होने लगी है। इसे देखते हुये निकट भविष्य में इनके दाम बढने की संभावना बढ गई है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों की खस्ता माली हालात को देखते हुये सरकार हर संभव उपाय पर विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ रहे हैं. ऐसे में तेल कंपनियों को एक लीटर पेट्रोल की बिक्री पर पांच रुपये से अधिक, डीजल पर ढाई रुपये से अधिक और मिट्टी तेल पर 12.16 रुपये लीटर का नुकसान उठाना पड रहा है। रसोई गैस सिलेंडर पर कंपनियां 67 रुपये का नुकसान उठा रही हैं।

सरकार तेल कंपनियों पर अधिक बोझ नहीं बढने देना चाहती है अन्यथा कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिये उसे फिर से तेल बांड जारी करने होंगे। उधर बजट में बढते वित्तीय घाटे को देखते हुये भी सरकार नये तेल बांड जारी करने से बचना चाहती है।

ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल- डीजल के दाम बढा सकती है। इसके अलावा आने वाले बजट में पेट्रोलियम क्षेत्र में सरकार नये नीतिगत कदम भी उठा सकती है।

इनमें तेल कंपनियों को सीमित दायरे में पेट्रोल- डीजल के दाम खुद तय करने की आजादी और तेल एवं गैस उत्पादन पर रायल्टी नियमों में बदलाव जैसे अहम् मुद्दे शामिल हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

Jun 23, 2009

कांग्रेस को ओर ओट दो ओर जीटाओ ओर महेंगाई बड़वाआओ पेट्रोल के भाओ ओर खाने पीने
की हर चीज़ का भाव बाडेगा अब भुगतू सालो

basant indore

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा
तेजी के साथ बंद हुए बाजार, टाटा मोटर्स 5.5% चढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.