15 फरवरी 2012
3जी स्पेक्ट्रम का रिजर्व मूल्य तय
19 जून 2009
आवाज़ समाचार


सरकार ने 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए 4,040 करोड़ रुपए रिजर्व मूल्य तय कर दिया है। इससे पहले 3जी स्पेक्ट्रम के लिए रिजर्व मूल्य इसका आधा यानि 2,020 करोड़ रुपए रखा गया था।

पहले चरण में 30 मेगाहर्ट्ज 3जी स्पेक्ट्रम दिया जाएगा, जिसके तहत एमटीएनएल और बीएसएनएल के अलावा छह संचालकों को स्पेक्ट्रम मिलेगा। नए रिजर्व मूल्य से सरकार को कम से कम 32,320 करोड़ रुपए की कमाई होगी। छह संचालकों से कम से कम 24,240 करोड़ रुपए मिलेंगे वहीं एमटीएनएल और बीएसएनएल से सरकार को 8,080 करोड़ रुपए मिलेंगे।

रिजर्व मूल्य पर एक राय बनाने के लिए आज वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और दूरसंचार मंत्री ए.राजा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। दूरसंचार विभाग ने 3जी स्पेक्ट्रम की बोली के लिए 2,020 करोड़ रुपए रिजर्व मूल्य रखने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वित्त मंत्रालय इससे सहमत नहीं था और वित्त मंत्रालय ने इसे दोगुना करके 4,040 करोड़ रुपए करने की सिफारिश की थी।

भारती एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा टेली और कुछ नए निजी दूरसंचार संचालक 3जी स्पेक्ट्रम की दौड़ में होंगे।

रिजर्व मूल्य तय होने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही बोली का काम शुरू हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक अब 3जी स्पेक्ट्रम का मुद्दा मंत्रियो के समूह के पास जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद सूरसंचार मंत्रालय अगले दो हफ्ते में नीलामी का कार्यक्रम तय करेगा। माना जा रहा है कि नीलामी का काम अगस्त के दूसरे हफ्ते तक शुरू हो जाएगा।

3जी की ही तरह सरकार वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा यानि वायमैक्स के लिए भी स्पेक्ट्रम नीलामी करेगी। दूरसंचार विभाग ने वायमैक्स के लिए 1,010 करोड़ रुपए रिजर्व मूल्य रखने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इसे भी दोगुना कर दिया गया है।

कहां कितने संचालकों को मिलेगा 3जी स्पेक्ट्रम

दिल्ली                      4
मुम्बई                        7
कोलकाता                   11
तमिलनाडु                  11
गुजरात                       4
राजस्थान                     1
आंध्रप्रदेश                    11
कर्नाटक                      11
केरल                         11
हरियाणा                      9
पंजाब                          8
महाराष्ट्र                        7
बिहार                          7
मध्यप्रदेश                     9
उड़ीसा                         11
उत्तरप्रदेश (पूर्व)               6
उत्तरप्रदेश (पश्चिम)           5
हिमाचल प्रदेश                5
उत्तर पूर्व                       2
पश्चिम बंगाल                 3
जम्मू-कश्मीर                 6
आसाम                         5

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

15 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.