12 फरवरी 2012
अपोलो टायर्स ने डच कम्पनी को खरीदा
19 मई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
अपोलो टायर्स लिमिटेड ने यूरोप की प्रमुख टायर निर्माता कम्पनी व्रेडेस्टेन बैंडेन बीवी (वीबीबीवी) के शत-प्रतिशत शेयर हासिल करने की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह अधिग्रहण सौदा ‘वीबीबीवी’ में सौ फीसदी हिस्सेदारी वाली रूस की सबसे बड़ी टायर निर्माता कम्पनी एम्टेल-व्रेडेस्टेन एनवी (एवीएनवी) से किया गया है। एवीएनवी को गत 29 अप्रैल को दीवालिया घोषित कर दिया गया था। वीबीबीवी का मुख्यालय नीदरलैंड में है।

वर्ष 1946 से एक स्वतंत्र टायर कम्पनी के तौर पर काम कर रही वीबीबीवी अप्रैल 2005 में रूस की सबसे बड़ी टायर निर्माता कम्पनी एवीएनवी का हिस्सा बन गई थी। एवीएनवी के दीवालिया घोषित होने से वीबीबीवी नीदरलैंड पर कोई असर नहीं पड़ा था जो अब भी व्यावहारिक रुप से सक्षम है और उसका वर्ष 2008 में कारोबार 30 करोड़ 70 लाख यूरो था।

व्रेडेस्टेन की निर्माण इकाई एम्सटर्डम के पास है। प्रमुख रप से यूरोपीय संघ के देशों में हर साल उच्च प्रदर्शन और 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक की उच्च गति पर चलने वाली कारों के लिए बिकने वाले 55 लाख से अधिक टायरों में से 70 प्रतिशत का निर्माण इस संयंत्र में होता है। व्रेडेस्टेन यूरोप का बहुत जाना-पहचाना ब्रांड है और इसके टायरों को प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यही कम्पनी एक अन्य ब्रांड मलोया का निर्माण भी करती है।

कम्पनी ने कहा है कि इस अधिग्रहण से अपोलो टायर की यूरोपीय बाजार के लिए मौजूदा योजनाओं को बल मिलेगा जबकि व्रेडेस्टेन को लागत, कर्मचारियों और यूरोपीय संघ के बाहर बड़ी पहुंच रखने वाले उद्योग के दिग्गज के साथ काम करने का फायदा मिलेगा। व्रेडेस्टेन ने सहायक बिक्री कम्पनियों का एक बड़ा नेटवर्क कायम किया है और उसकी पहुंच यूरोपीय संघ के अलावा अमेरिका जैसे देशों में भी है। वीबीबीवी के 30 प्रतिशत से ज्यादा उत्पाद जर्मनी में बेचे जाते हैं और बाकी की बिक्री अन्य यूरोपीय देशों तथा अमेरिका के अलावा पश्चिम एश्यिाई देशों में होती है।

अपोलो टायर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ओंकार एस.कनवर ने कहा, “इस रणनीतिक साझेदारी से अपोलो की यूरोपीय ग्राहकों के लिए योजनाओं को फायदा मिलेगा। दोनों कम्पनियों का गठजोड़ विकास एवं शोध, उत्पाद तथा बाजारों तक पहुंच के मामले में एकदम सही बैठता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.