30 जून 2009
वार्ता
भोपाल। तेरह दिन की देरी से आने के बावजूद दक्षिण पश्चिम मानसून ने तीन दिन में समूचे मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और इसके कारण कल भी कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हुयी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं, लेकिन अभी अच्छी वर्षा की सभी को दरकार है।
छतरपुर जिले के नौगांव में बादल जमकर बरसे वहां 43 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुयी। इसके अलावा जबलपुर, रींवा और सतना के साथ ही बडवानी जिले में कुछ जगहों पर वर्षा हुयी।
शहडोल और अनूपपुर जिलों में कल बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
देवास जिले के सोनकच्छ थाने के तहत सांवेर गांव में 12 वर्षीय बालक गोलू मालवीय की कल नाले में बहने के कारण मृत्यु हो गयी।
मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि मानसून समूचे प्रदेश में पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान रींवा, सागर, होशंगाबाद, इंदौर और ग्वालियर संभागों में मानसून सक्रिय रहा, जिसके कारण इन क्षेत्रों में जमकर बारिश भी हुयी। ग्वलियर चंबल संभाग में मानसून इस बार समय पर पहुंच गया है। आमतौर पर एक जुलाई तक इसकी आमद होती है।
प्रवक्ता के अनुसार छत्तीसगढ और मराठवाडा के ऊपरी क्षेत्रों में अलग अलग चक्रवात बने हुये हैं और इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान समूचे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
इधर राजधानी भोपाल में अब भी बारिश की राह देखी जा रही है। कल बादल छाये हुये थे लेकिन वर्षा नहीं हुयी।अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः दो और एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने भोपाल में आज गरज चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान जताया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- राजस्थान: कद्दू ने बदली गांव की तस्वीर!
- एक किसान ने गांव को तरक्की की राह दिखाई!
- बिहार में 15 प्रतिशत धान की रोपाई
- पौधों के हार्मोन से बढ़ सकता है फसल उत्पादन
- बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं हिमाचल के ‘सेब’!
- अब हर मौसम में खाइए गाजर, मूली और मटर
- ‘शिमला मिर्च’ इस बार जेब ढीली करेगी
- कम लागत में उपजाएं अधिक सोयाबीन
- मप्र में किसान मंत्री से कर सकेंगे शिकायत
- ‘एयरटेल’ किसानों को मौसम की जानकारी देगा
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























