
मेष
16 मई 2012
अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ
16 मई 2012
गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन
16 मई 2012
गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क
16 मई 2012
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अदिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धइ के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।

सिंह
16 मई 2012
गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी सी परिकूलताओंवाला होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार, अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएँगे।

कन्या
16 मई 2012
गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।

तुला
16 मई 2012
घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्छ होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएघा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक
16 मई 2012
स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतीत करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु
16 मई 2012
तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा। अथवा उनकी तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में स्वमानभंग न हो उसका ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर
16 मई 2012
दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ
16 मई 2012
वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएँगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन
16 मई 2012
आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मेष
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने आपको अपने घरेलू मामलों को प्राथमिकता देनी होगी, इसका अर्थ यह है कि आपको अपने व्यवसायिक मुददों को कुछ समय के लिए बाजू में रखना होगा। कोइ नाटयात्मक परिवर्तन की अपेक्षा न रखें। आपका जीवन सुगमता से बीत रहा है, स्वास्थ्य और वित्त के क्षेत्र में कोइ समस्या नहीं होगी और आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। इस महीने के पिछले दिनों में, हालांकि कुछ ग्रह वक्रीय चल रहे हैं, सब काम धीमी गति से चलेगा और आप के व्यवसाय और प्रणय जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, किन्तु वित्त पर इसका कोइ प्रभाव नहीं पड़ेगा। गणेश जी आश्वासन दे रहे हैं कि यह चिंता का विषय नहीं है किन्तु आपको इस समय कोइ महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने हैं। आप अपने प्रणय संबंधों को लेकर दुविधा में होंगें, किन्तु यह आपके हित में ही होगा और आपके बंधन को यह दृढ़ करेगा। जुएं, सटटे से दूर रहें और आद्यात्मिकता की ओर रुझान ठीक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के लिए इस महीने की 7, 8, 16, 17, 26, 27 ठीक रहेगी।

वृषभ
1 मई 2012 - 31 मई 2012
यह मिलाजुला समय रहेगा। इस समय आपमें स्वनिर्भरता और निर्भरता का अभूतपूर्व मिश्रण रहेगा। आप आत्म विश्वास के साथ नये अभियान प्रारंभ करेंगें, किन्तु शीघ्र ही हिम्मत खो बैठेंगें और दूसरों से सहायता की मांग करेंगें। गणेश जी कह रहे हैं कि अंतरावलोकन और योजना के लिए यह श्रेष्ठ समय है, किन्तु इन पर कार्यवाही करने के लिए नहीं, ताकि उचित समय पर आप कार्यवाही प्रारंभ कर सकें। आपके प्रणय जीवन में इस समय आप भाग्यशाली नहीं हैं और आपकी ग़लतफहमियां आपके संबंधों को और भी बिगाड़ेगी। गणेश जी सलाह दे रहे हैं कि एक दूसरे पर छींटा कशी करने के बजाय मानसिक परिपक्वता दिखाएं और इसके लिए अपनी ज़िम्मेदारी लेकर मनमुटाव को दूर करने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कार्य के लिए इस महीने की 2, 10, 19, 20, 28 मुख्य है।

मिथुन
1 मई 2012 - 31 मई 2012
वयक्तिक तौर पर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, किन्तु व्यावसायिक तौर पर अच्छा नहीं रहेगा। वयक्तिक तौर पर आप अपनी खुशी के शीर्ष पर होंगे,आप जीवन की मानसिक खुशी में व्यस्त रहेंगें और आप मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगें। आप स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहेंगें और न केवल विवेक से खाएंगें बल्कि कसरत और ध्यान भी करेंगें। गणेश जी कहते हैं कि कुछ आद्यात्मिक व्यवहार आपको अपनी कमज़ोरियां बताएंगें ताकि आप कुछ उपचारात्मक कदम उठा सकें। व्यवसायिक तौर पर आपका जीवन निरंतर प्रवाह में रहेंगा जो कि आपके संगठन की स्थिति को दर्शाता है। अकेले जातको के लिए यह लंबे समय की प्रतिबद्घता के लिए अच्छा समय है, जब कि विवाहित जातकों को अपने वैवाहिक मतभेदों से अपने आपको दूर रखना ही बेहतर होगा नहीं तो संबंधों में दरारे आ जाएगीं महत्वपूर्ण कार्यां के लिए इस महीने की 4, 11, 23, 25, 30 उत्तम है।

कर्क
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने ब्रम्हांडीय शक्तियां आपको आद्यात्मिकता की तरफ खींच रही हैं, और आप जीवन के उच्चतर पहलूओं में व्यस्त रहेंगें। आप ध्यान के ज़रिये आद्यात्मिकता के शीर्ष पर पहुंचेंगें और इसका आपकी सांसारिक कर्तव्यों पर भी प्रभाव पड़ेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने आद्यात्मिक झुकाव और सांसारिक कर्तव्यों के बीच में अच्छा तालमेल बिठाएंगें। गणेश जी कहते हैं कि यह कोइ मामूली काम नहीं है, क्योंकि यही वह स्थिति है जहां पर आद्यात्मिकता के पिपासु गल्ती कर बैठते हैं। आप अपने घर में धार्मिक सम्मेलन और प्रार्थनाओं को आयोजन करेंगें। आपको इस बात से अपने आप को अत्यन्त सौभाग्यशाली मानना है कि आपकी आद्यात्मिक गतिविधियों में आपका परिवार आपका साथ दे रहा है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यह समय है जब कि आपको अपने भूतकाल का अवलोकन करके भविष्य के लिए तैयारी करनी है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 6, 13, 14, 23, 25 उल्लेखनीय है।

सिंह
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने का ब्रम्हांडीय स्थिति, विशेषकर के 20तारीख को सूर्य ग्रहण आपके सभी क्षेत्रों में प्रमुख परिवर्तन लाएंगां। गणेश जी आश्वासन दे रहे हैं कि ये परिवर्तन नकारात्मक नहीं होंगें। आपके व्यवसाय में, विशेषकर, आप बहुत तेज़ प्रगति देखेंगें, किन्तु अपनी नौकरी बदलने के लिए यह सही समय नही है, हालांकि इस समय आपकी कंपनी में बहुत ही संगठनात्मक परिवर्तन हो रहे होंगें। आप के पास जो है उसका पूरा उपयोग करें। आप अपने मित्रों से संबंध सुधारने और सामाजिक मेल जोल बढ़ाने और इस तीव्र गति से बदलती हुही अद्यतन तकनीकी से संबंधित ज्ञान को बढ़ाना चाहेंगें। आपको अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा आपको शल्यचिकित्सा भी करानी पड़ सकती है या आपके परिवार के किसी सदस्य को मृत्युतुल्य स्थिति का अनुभव होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 8, 16, 17, 26, 27 उल्लेखनीय तारीखें है।

कन्या
1 अप्रैल 2012 - 31 मई 2012
गणेश जी देख रहे हैं कि इस महीने आपके व्यवसाय में उत्थान होगा, किन्तु इसमें सारी बातें सरल नहीं होगी, इसमें बहुत सी बाधाएं होगी। आपके कंपनी के उच्च स्थापना में परिवर्तन हुआ है, जिससे आपकी स्थिति अस्थिर हो सकती हैआपको अपने सहकर्मियों के साथ आपकी घनिष्ठता के बारे में सचेत रहें। तथापि, दूसरी कंपनी से आपको नौकरी की आफर मिलेगी जो कि आपको बेहतर वेतन और बेहतर कार्य वातावरण की अधिक संभावना है। आप परोपकारिता के कार्यों की तरफ आकर्षित होंगें जिससे आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। यह माह अध्ययन के लिए अच्छा है, चाहे आप विद्यार्थी हो या किसी उच्च शिक्षा या संशोधन से संबंधित हो। प्रवेश, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक ऋण आपको सरलता से उपलब्ध हो जाएंगें। महत्वपूर्ण कार्यां के लिए इस महीने की 2, 10, 19, 28, 29 तारीखें उल्लेखनीय हैं।

तुला
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस समय आपके सितारें बुलंदी पर है और आप आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं। आप ज़ोश और आत्मविश्वास से भरे होंगें कि जिनको सामान्यतः अप्राप्य है उन लक्ष्यों को भी प्राप्त कर लेंगें और वे आपकी पहुंच में होंगें। इस समय आपके कार्डस में बहुत अधिक गतिविधियां होगी जिनमें से विदेश यात्रा भी एक है। आप जानते हैं कि आपको विदेश की यात्रा के लिए आपके पास पर्याप्त धन नहीं है लेकिन गणेशजी यह आश्वासन देते हैं कि आप धन की व्यवस्था कर लेंगें। आपको अपनी प्रतिबद्घताओं की दुबारा जांच करनी पड़ेगी क्योंकि इन में से कुछ सच्चाइ के साथ मेल नहीं खाती हैं। इनमें से छांटिए और जो आपके काम की है उनको ही रखिए। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 4, 12, 23, 25, 30 तारीखें उल्लेखनीय है।

वृश्चिक
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने आप जो कुछ भी कहें और करें उनमें नियंत्रित रहें। वर्तमान ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है, अतः अभी निर्णय लेना टालें। इस समय, केवल गहराइ से सोचें, भविष्य के लिए योजना बनाएं और अपने शरीर को आराम दें, विशेषकर इस समय आपका दिमाग़ थका हुआ है। गणेश जी आपको सलाह दे रहे हैं कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य, कैरियर, संबंधों और वित्त के बारे में कोइ जोखिम न उठाएं। जब तक आपको मानसिक स्पष्टता न मिले तब तक स्थिति यथावत बनी रहने दें, जो कि माह के अन्त में सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम होने से होगी। आप देखेंगें कि कुछ मनोवैज्ञानिक परिवर्तन हो रहे हैं, आप इनको चुपचाप देखते रहें, इनको बनाए रखने के लिए या इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ भी न करें। अंत में ये आपके लिए लाभदायक होंगें। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 6, 13, 15, 23, 24 तारीखें उल्लेखनीय हैं।

धनु
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने आपके परिवार और संबंधों पर सितारों का बहुत अधिक प्रभाव होगा। गणेश जी कह रहे हैं कि परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त,ये तो आप है जिनको अपनी स्थिति पर नियंत्रण रखना होगा। अपने पारिवारिक नाजुक परिस्थिति में आपको अपनी मानसिक परिपक्वता का परिचय देना होगा, जिसकी कि बहुत संभावना है, आपको आपके परिवार के कुछ सदस्यों के तुनकमिज़ाज को कम करने का प्रयास करेंगें। यह महीना विवाहित लोगों के लिए विवाद की संभावना ला रहा है, क्योंकि आपके जीवनसाथी के कुछ नकारात्मक गहरे कार्यों से आप परिचित होंगें और आपको यह कठिन निर्णय लेना होगा कि आप उनके साथ वैवाहिक बंधन में बंधे रहना चाहते हैं या उनसे जुदा होना चाहते हैं। तथापि अकेले लोगों को उचित जीवनसाथी मिलने की संभावना है। यदि आप किसी कानूनी मामलें मे फंसे हुए है तो इस समय कुछ नाटयात्मक मोड़ आ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 8, 16, 17, 26, 27 उल्लेखनीय तारीखें हैं।

मकर
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने आपका सकारात्मक रवैया और उच्च आत्मविश्वास आपको खुश रखेगा। इसका सीध और सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर होगा जो कि अभी हाल ही के आपकी बीमारी के बाद इसमें नाटयात्मक ढ़ंग से सुधार हुआ है। गणेश जी आपको सलाह दे रहे हैं कि अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर रखने के लिए आप कुछ शारीरिक गतिविधि करें, चाहे फिर वह योग हो, एरोबिक्स हो या साधारण जोगिंग हो, विशेषकर जब कि आप बारं बार बीमार पड़ने की स्थिति में हैं। आपको अपने संचार के क्षेत्र में भी सावधानी रखनी होगी, नहीं तो यह आपके संबंधों और कैरियर पर नकारात्मक प्रभाव ड़ालेंगें। आपकी कंपनी में आपके कर्मियों की संख्या बहुत ही बढ़ रही है और आपको पुनः संरचनात्मक प्रक्रिया से दूर रखा गया है, नये भर्ती किये गए कुछ कर्मी आपके ओहदे के लिए खतरा हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 2, 10, 18, 20, 28 तारीखें उल्लेखनीय हैं।

कुंभ
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने सितारे आपका साथ नहीं देंगें, किन्तु ये आपके माता-पिता के लिए मददरूप होगा। वे अपने आप को निःस्सहाय और अपने उददेश्य से भटके हुए महसूस करेंगें और वे आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप उनकी मदद करें। गणेश जी कह रहे हैं कि यह आपके लिए एक अभूवपूर्व अवसर है जिससे कि आप न केवल उनके आशीर्वाद पाएंगें बल्कि उनसे जो लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को भी निपटाने का अवसर प्राप्त होगा। आप काम के बोझ से दबा हुआ महसूस करेंगें और इस मामले में आपके पास न तो मानसिक या भावनात्मक स्पष्टता होगी-इनमें से कुछ प्रभाव सूर्य ग्रहण के कारण होगा। आपको 20 तारीख के सूर्य ग्रहण से पहले ही घरेलू मामलों को निपटाना होगा। आप और आपके जीवन साथी के बीच वित्त को लेकर झगड़ा हो सकता है, हालांकि उनके साथ आपके हार्दिक संबंध बने रहेंगें। महत्वपूर्ण कार्यो के लिए इस महीने की 4, 12, 24, 25, 30 तारीखें उल्लेखनीय हैं।

मीन
1 मई 2012 - 31 मई 2012
इस महीने आपकोविशेषकर अपने घरेलू मामले में अपनी मानसिकता पर संतुलन बनाए रखना होगा, जो कि आपके परिवार के प्रियजन के तुनकमिज़ाज के कारण भंग हो सकता है, चाहे वे आपके माता-पिता हो, जीवन साथी हो या आपके बच्चे हो। आपको उनको अच्छे मिज़ाज़ में रखने के लिए आपको स्थिति को संभालना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी नौकरी बदल सकती है, लेकिन गणेश जी आपको आश्वासन दे रहे हैं कि यह आपके स्वभाव और कुशलता के अनुरूप होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु आपको अपने वयक्तिक और व्यावसायिक तनाव को कम करने के लिए अपनी शारीरिक शक्ति को बढ़ाना होगा। आप आद्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति करेंगें और आप सब स्पष्ट देख पाएंगें और आप अपने संसाधनों का उचित प्रयोग करेंगें। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने की 6, 13, 23, 24, 25 तारीखें उल्लेखनीय हैं।

मेष
2012
पिछला साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं था। २०१२ में अपेक्षाओं को धीरे - धीरे बढ़ाएं। व्यक्तिगत स्वतंत्रता महत्वपूर्ण होगी और इसलिए समाज कल्याण, काम सुख और संचार से संबंधित गतिविधियों में लिप्त होंगे। समग्र बदलाव आएगा। इसके लिए तैयार रहना ही बेहतर होगा। अतीत पर ध्यान देने की बजाय अपने वित्त पर मजबूत पकड़ बनाएं और व्यक्तिगत जीवन को संवारने में ध्यान दें। आप बहुत सक्रिय होंगे और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। घर से दूर लंबे समय के लिए कई यात्रा हो सकती है। अक्टूबर २०१२ के बाद जब शनि, तुला से बाहर होगा तब आपका जीवन सरल और अधिक आरामदायक हो जाएगा। आपके स्वास्थ्य, व्यवसाय और समृद्धि से संबंधित मामले को बढ़ावा मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा और असफलता हो सकती है। स्थिति में सुधार हो सकती है, लेकिन इस साल किसी भी आकस्मिक रिश्ते में विश्वास और भावनाओं का निवेश करने से पहले सावधान रहें। गणेशजी आपको शांत और सकारात्मक रहने की सलाह देते हैं। अकेलेपन के समय का उपयोग अपनी कमाई की क्षमता को बढ़ाने में करें।....

वृषभ
2012
स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने का आपका ईमानदारी भरा प्रयास २०१२ में बहुत सकारात्मक परिणाम देगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के नाते आपके लिए यह नया नहीं है, लेकिन अब यह एक जुनून बन सकता है। यह भविष्य में आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बचाएगा। वित्त, करियर, प्रेम, अध्यात्म, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों पर भी ध्यान में रहेगा। धन्य हो बृहस्पति का जिसके कारण यह साल आपके लिए समृद्धिदायक होगा। यात्रा, परिवार के साथ समय, खुशी के अवसर - यह सब जीवन की अच्छी बातें भी मिलेंगी। नकदी प्रवाह सामान्य से अधिक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए धन की व्यवस्था करने में सक्षम हो सकते हैं। आप आधुनिक दुनिया की विलासिता को प्राप्त करने पर दिखावा कर सकते हैं। हालांकि, अधिक खर्च और उतावले व्यवहार से बचें। आपका प्रेम जीवन और परिवार आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। गणेशजी चेतावनी देते हैं कि नाजुक स्थितियों को संभालने की असमर्थता स्थितियों को बदतर बना सकती है। मतभेदों को बढ़ाने के बजाय उन्हें दूर करने की कोशिश करें। इस वर्ष शादी का विचार ठीक नहीं है।....

मिथुन
2012
ग्रह दर्शाते हैं कि मिथुन जातक पिछले ७-८ वर्षों से कठिन समय का सामना कर रहे हैं। स्थिति और बिगड़ सकती है लेकिन ईश्वर दयालु रहेंगे और आपको उनका आभारी होना चाहिए। गणेशजी आपके हिम्मत न हारने की भावना का सम्मान करते हैं। नेप्च्यून इस साल आपके १० वें स्थान में प्रवेश करेगा और यह आपके और विश्वास को बढ़ावा देगा। शरीर, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत छवि, रचनात्मकता, परिवार और रहस्यमय विज्ञान से संबंधित मामलों में गहरी रूचि होगी। कुछ छोटी समस्याओं को छोड़कर आपका स्वास्थ्य पूरे साल अच्छा रहने की संभावना है। आत्मसंतुष्ट न हों, हालांकि, साल के मध्य में समृद्धि बढ़ेगी, बृहस्पति को धन्यवाद। आप जीवन की विलासिता पर पैसे खर्च करेंगे। अपने निवास स्थान की मरम्मत करा सकते हैं या नए रिश्ते के बारे में सोचेंगे। यदि कोई दोस्त / रिश्तेदार घर के रूप में तनाव का कारण है तो अब समय है आपको कुछ कहने का। गणेशजी कहते हैं उन्हें अलविदा कहें। खुद को और अपने प्रिय को दुर्घटनाओं से बचाएं। आप प्रेम और काम का एक अंतर्मिश्रण भी इस साल देख सकते हैं।....

कर्क
2012
यदि आप पिछले वर्ष की घटनाओं को सही तरीके से संभालने में कामयाब रहे, तो २०१२ में स्थिति तुलनात्मक रूप से आसान होगी। गणेशजी कहते है वर्ष के उत्तरार्ध में उन्नति होने के कारण इस वर्ष बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन, अभी भी खुद पर, अपने स्वास्थ्य और प्रियजनों पर ध्यान देने की जरुरत है। इस वर्ष स्वास्थ्य में सुधार होगा, इसके लिए नेपच्यून का आपकी राशि के साथ अनुकूलता को धन्यवाद। हमेशा की तरह घर, परिवार, प्रेम, आध्यात्मिकता निश्चित रूप से आपकी दुनिया के केंद्र में रहेगा, फिर भी अब आप अपने सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा भी संभावित हैं। इसके अलावा, व्यक्तिगत उन्नति, विकास और रचनात्मकता महत्वपूर्ण हो जाएंगे। गणेशजी आपको वित्तीय और कानूनी मामलों में संतुष्ट होने के विरुद्ध चेतावनी देते हैं। पारिवारिक मामले भारी हो सकते हैं। इसलिए गणेशजी सांसारिक जीवन से दूर अपने शौक पूरे करने या काम से अंतराल लेने की सलाह देते हैं। इस वर्ष आपकी राशि के लिए कुछ अद्वितीय चुनौतियां भी हो सकती हैं। जहां जरूरत हो खुद को अभिव्यक्त करें। प्रेम जीवन में कोई भी परिवर्तन सकारात्मक रूप में देखी जाएगी।....

सिंह
2012
संयोग से यह वर्ष भी आपके लिए निश्चिन्तता भरा होगा विशेष रूप से अक्टूबर २०१२ तक। गणेशजी ने आश्वासन दिया है कि उसके बाद भी ज्यादा चिंता करने की बात नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर शीर्ष पर होने की उम्मीद है इससे आपकी कल्पना को सच करना संभव होगा। करियर की सफलता इस साल है, आशावादी ग्रह बृहस्पति के कारण इस वर्ष करियर में सफलता मिलेगी। आपके सामाजिक सितारे भी प्रतिभाशाली है। सभी सफलताएं और अच्छा समय आपको आत्मविश्वासी बनाएंगे और आप वित्तीय जोखिम उठाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आक्रामक होने के कारण आप हमेशा दूसरों से आगे रहते हैं और अक्सर बेहतर लाभ पाते हैं। अधीर और उतावले ये दोषपूर्ण निर्णय लेने में आगे रह सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में भी ऐसा ही होगा। यह आने वाले समय में उथलपुथल भरा हो सकता है। आप भावनात्मक रूप से सूखा या गुस्सा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। शांत हो जाएं और पहले यह आंकलन करें कि आपके रिश्ते या घरेलू शांति को किससे हानि पहुंच रही है। कारण कोई तीसरा हो सकता है। आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त में हासिल नहीं होता है।....

कन्या
2012
पिछला दशक हर तरह से कन्या के लिए चुनौतीपूर्ण था। आपके जीवन में शादी या ब्रेकअप हो सकता है। वर्ष २०१२ अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आया है। वित्त, काम, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, करियर और व्यक्तिगत परिवर्तन पर इस वर्ष ध्यान जाएगा। आप अपनी शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूक हो सकते हैं, लेकिन गणेशजी सलाह देते हैं कि खुद को अधिक न थकाएं। बृहस्पति की प्रतिकूलता के कारण स्वास्थ्य अभी भी नाजुक है। यही स्थति करियर में भी हो सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत उत्साहजनक नहीं है फिर भी वर्ष प्रगति में है तो स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। अतीत से सीखे हुए सबक को कभी न भूलें, समय बदल रहा है और यह अच्छे के लिए है। इस साल आपका प्रेम जीवन परीक्षण के दौर से गुजरता रहेगा। लेकिन, यह गलत नहीं है। यह आपको अपनी आवश्यकताओं और गलतियों के बारे में सोचने का समय देगा।....

तुला
2012
गणेश जी कहते हैं जाते - जाते २०११ आपको राहत देगा। २०१२ में बहुत परिवर्तन होंगे और सब अच्छे होंगे। आपका व्यक्तिगत, सामाजिक, वित्तीय और आध्यात्मिक जीवन के एक संयोजन से गुजरने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों का तूफान अभी भी खत्म नहीं हुआ है। यह पुनर्मूल्यांकन और दूसरे मौके का समय है और इसमें एक रिश्ता भी शामिल है जिसके लिए आप दुबारा नहीं सोच सकते हैं। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थानों में उतार - चढ़ाव रहेगा लेकिन गणेशजी कहते हैं यह सबके लिए नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कुछ बोझ हो सकता है जिनमें से कई स्व आमंत्रित होंगे। दबाव और तनाव आपके सारे काम पर दिख सकता है। तनाव मुक्ति के उपचारों का उपयोग करें। आप अपने घर की पुनर्सज्जा के बारे में सोच सकते हैं जिससे आपको कुछ समय के लिए मानसिक शांति मिलेगी। अप्रत्याशित व्यय बढ़ने की संभावना है। प्रेम जीवन में नाटकीय सुधार नहीं हो सकता है। अभी के लिए, इसे यही छोड़ दें और बेहतर कल के लिए दैविक और आध्यात्म की मदद ले।....

वृश्चिक
2012
वृश्चिक के लिए पिछले साल की स्थिति इस वर्ष भी जारी रहेगी लेकिन अतिरिक्त ध्यान और संवर्धित आकांक्षाओं के साथ। व्यावसायिक मांग आपका और अधिक समय लेंगे और हक तो है क्योंकि सभी चीजें काफी वर्गीकृत लग रही हैं। हालांकि, वित्तीय मोर्चे पर स्थिति बड़े पैमाने पर अपरिवर्तित रहेगी। लाभदायक साझेदारी या आकर्षक उद्यमों की संभावना है। बदलाव कार्यक्षेत्र में भी मुख्य शब्द होगा। आप सामाजिकता, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, आध्यात्मिकता और बौद्धिक गतिविधियों में समय देंगे और रूचि लेंगे। इस साल पार्टियों में भाग लेना और उच्च लोगों का साथ मेलजोल आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा हो सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि, इस सबके बीच अपने परिवार उपेक्षा न करें। घरेलू जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण और रिश्ते में इस वर्ष प्रमुख परिवर्तन होगा। जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश न करें और निश्चित रूप से संघर्ष और तर्कों से बचें। तनाव का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, विशेष रूप से अक्टूबर के बाद। गणेशजी सलाह देते हैं कि ड्राइविंग और अन्य कार्य करते हुए सावधान रहें।....

धनु
2012
धनु राशि के संबंध में लंबी अवधि के अधिकांश ग्रह २०१२ के अधिकतर समय में बिखरे हुए रहेंगे। यह इंगित करता है कि ग्रहों सदृश आपकी रुचियां भी बिखरी हुई और यहां तक कि भ्रमित रहेंगी। मुख्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना एक काम हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आपकी ऊर्जा का स्तर हमेशा उच्च रहेगा और कुछ मौसमी बीमारियों को छोड़कर, आप सालभर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आपका दिल और दिमाग आध्यात्म की ओर झुक सकता है, इस कारण आपका पारिवारिक जीवन अशांत हो सकता है। धन्य हो नेप्च्यून का जो आपके कई विश्वास और व्यवहार में बदलाव ला सकता है और आपको और अधिक संवेदनशील और अपने परिवार के प्रति दयालु बना सकता है। अविवाहित जल्द ही रिश्ते में बांध सकते हैं। काम के मोर्चे पर आप उत्कृष्ट और अपनी रचनात्मकता में वृद्धि देख सकते हैं। गणेशजी संकेत देते हैं कि कहीं से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आर्थिक रूप से आप सुरक्षित हैं, आपको अपना खर्च - प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी।....

मकर
2012
ऊर्जावान और उत्साही आप इस वर्ष की शुरुआत एक सकारात्मक नोट पर करेंगे। हालांकि आपका स्वास्थ्य अभी भी आपकी सबसे बड़ी चिंता का विषय रहेगा। आपकी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का स्तर ऊपर जाने के लिए उम्मीद है। आपने हमेशा अपने काम का लुत्फ़ उठाया है और यहां तक कि २०१२ में ऐसा अधिक होगा। यह मध्य अक्टूबर तक बेहतर होगा। आप अपने काम में उत्कृष्ट होंगे और पुरस्कृत किए जाएंगे। बेहतर संभावनाओं के लिए नौकरी बदलेंगे, स्थानांतरण और नया घर भी खरीद सकते हैं। आप नया घर खरीदने या नवीनतम उपकरणों की खरीद के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। लेकिन, अपने वित्त के बारे में सावधान रहें क्योंकि आपकी आय में उतार चढ़ाव की संभावना है। विवाहित अपने वैवाहिक जीवन में आनंद उठाएंगे, जबकि अविवाहित डेट और डिनर पर जाएंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष सभी मकर राशि वालों के लिए पुरस्कृत वर्ष रहेगा। फिर भी, अगर आप खाली और उलझन भरा महसूस कर रहे हैं तो याद रखें कि भावनात्मक असंतुलन इसका मुख्य कारण है। यदि आध्यात्मिक साधना से कोई लाभ नहीं है, तो परमात्मा के साथ गलती नहीं है बल्कि गलती आपके अन्दर हो सकती है। इसलिए आगे बढ़ें और अपने जीवन पर पकड़ बनाएं।....

कुंभ
2012
कुंभ जातकों के लिए वर्ष २०१२ व्यक्तिगत और साथ ही व्यावसायिक स्तर पर महत्वपूर्ण विकास के रूप में परिलक्षित होने की संभावना है। घर और परिवार की गतिविधियां आगे आएंगी और आप प्रियजनों की मांगों और आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कुछ परिवर्तनों की भी संभावना है लेकिन गणेशजी कहते हैं वे अच्छे के लिए होंगे। अविवाहितों के लिए प्रतिबद्ध रिश्ते की संभावना धूमिल है फिर भी आशावादी रहें और व्यक्तिगत बातों से करियर को प्रभावित न करें। कुछ अन्य बाधाओं को छोड़कर, यह वर्ष आपके लिए काफी सकारात्मक लग रहा है। विवाहित लोग बच्चे की योजना बना हो सकते हैं। यूरेनस के महत्वपूर्ण परिवर्तन के कारण आपकी विश्वास प्रणाली और प्राथमिकताएं बदल रही हैं। आपकी रचनात्मकता शीर्ष पर होगी और आपके कौशल और क्षमता को अभिव्यक्ति का माध्यम मिल जाएगा। अब यह बहुत ही संतोषजनक होने जा रहा है। हालांकि, कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या मौद्रिक लेन देन में सतर्क रहें क्योंकि गुप्त चीजें गलतफहमी या संघर्ष का कारण हो सकती हैं। संचार, नए युग की प्रौद्योगिकी और गैजेट आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। तनाव मुक्ति के लिए समय निकालें।....

मीन
2012
सामान्य से विपरीत, इस साल आप खुद को व्यक्त करने की इच्छा से भरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में सुधार होगा और अपनी परिदृश्य को व्यापक करेंगे। गणेशजी कहते हैं ऐसा ही समय के बारे में भी होगा। इस परिवर्तन का परिणाम आपके दृष्टिकोण और व्यवहार में भी दिखेगा - आपके सामाजिक सम्मान में सुधार होगा। इसके अलावा, जीवन का आध्यात्मिक रास्ता हमेशा आपको मंत्रमुग्ध करता रहा है और यह अभी भी रहेगा। हो सकता है पिछले कुछ महीनों में आपके रिश्तों और दोस्ती की परीक्षा हुई हो। इस साल, आपको इसके शर्तों के साथ आने की जरूरत है और यथार्थवाद आसान हो जाएगा। २०१२ में आपकी वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो सकती है। हालांकि यह साल चुनौतियों का हिस्सा हो सकता है, आप इसे अच्छे से संभाल लेंगे। आप परिवार के सदस्यों को करीब लाने के लिए अवसरों और समारोह की तलाश कर रहे सकते हैं। ऐसे अवसर पर किसी विशेष से मिलने की भी संभावना है। करियर के मोर्चे पर यह संभावनाओं से भरा वर्ष है। स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष सौम्य लग रहा है, मुसीबतों से सावधान रहें।....

मेष
16 May 2012 - 22 May 2012
शेयर खरीदने और सट्टेबाजी के लिए यह सप्ताह शानदार है लेकिन गणेशजी कहते हैं सीमाओं के अंदर रहें। क्योंकि अगर आप इसे ज़्यादा करते हैं तो अपनी मेहनत की कमाई खो सकते हैं। दूसरी ओर अवसरों की भी प्रचुरता होगी। बहुत यात्रा होगी और आप नए लोगों से मिलेंगे, नए संपर्क बनाएंगे और यहां तक कि आप उनमें से एक को रोमांटिक रिश्ते में विकसित करना चाहेंगे। इसके साथ ही, आप जो कि बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन किन्ही कारणों से कर नहीं पाएं थे अब आपको कइ अवसर मिलेंगें कि आप बहुत कुछ कर पाएंगें। । इसका मतलब है और अधिक स्वतंत्रता लेकिन अधिक जिम्मेदारी भी।....

वृषभ
16 May 2012 - 22 May 2012
आप दूर और विस्तृत क्षेत्र तक अपने पंख फैलाएंगे। आप अपने रिश्तेदारों के साथ नए तरीके से अपने लगाव को बढ़ाएंगे। आंशिक रूप से, ऐसा इसलिए क्योंकि आप ऊबे हुए हैं और अपने जीवन की एकरसता से थक गए हैं। व्यापार के स्तर पर आप आधुनिक उपकरण की खरीद सकते हैं जो कि कार्य क्षमता को बढ़ाते है और मानव संसाधनों पर निर्भरता कम कर देता है। यह नई तकनीक आपको उत्साहित करेगा क्योंकि, गणेशजी कहते हैं की आप वास्तविकता से दूर रहे हैं और नई दुनिया ने जो तीव्र गति से प्रगति की है उससे अनजान थे।....

मिथुन
16 May 2012 - 22 May 2012
आप अपनी मुश्किलों से पार पा लेंगे और इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा क्योंकि शक्तिशाली ग्रह बुध आपकी कुंडली में अनुकूल है। यह अनुकूल प्रभाव मानो अलादीन का चिराग है और जो कुछ भी आप करेंगे उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। गणेशजी आपको बाहर निकलने और हर वह जोखिम उठाने की सलाह देते हैं जिससे आप पहले से डरते रहे हैं, चाहे वह निजी जीवन का हो या व्यावसायिक जीवन का। आपके पास कुछ अधिकारिक काम जैसे मीटिंग, अनुबंध, अधिकारियों के साथ संपर्क आदि का दबाव होगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें कर पाएंगे।....

कर्क
16 May 2012 - 22 May 2012
इस घटना प्रधान सप्ताह के दौरान, आप अपने जीवन के व्यावसायिक पहलू पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे , क्योंकि आपके व्यक्तिगत मामलों कमोबेश ठीक चल रहे हैं। इसके अलावा, आप अपनी वर्तमान नौकरी या पेशेवर से असंतुष्ट हैं इसलिए अधिक प्रगति के लिए अवसरों का एक व्यापक क्षेत्र तलाशेंगे। आपकी रूचि के क्षेत्र विस्तृत हैं - कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक मीडिया, अनुसंधान कार्य, सामाजिक सुधार और यहां तक कि आध्यात्मिक भी। गणेशजी कहते हैं, यह सिर्फ समय की बात है जीवन में जो चाहते हैं उसे अवश्य पा लेंगें । बस छोड़ना नहीं है, खोज जारी रखनी है।....

सिंह
16 May 2012 - 22 May 2012
यह एक बहुत आकर्षक चरण है जिसमें आप वैसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिन्हें आप आदर्श के रूप में देखा करते हैं। गणेशजी का कहना है इस तरह के विश्वास की छलांग बहुत ऊपर उठाने का अनुभव हो सकता है लेकिन इन आधुनिक समय में सबकुछ छोड़कर किसी एक व्यक्ति को इस तरह आदर्श मानना बुद्धिमानी नहीं है, जब तक कि आपने उनकी पहचान के बारे में पूरी तरह जांच पड़ताल न कर ली हो। अन्यथा शोषण और विश्वासघात का खतरा है। किसी भी कीमत पर आप जितने लंबे समय तक विवेक से काम लेंगे और और दृढ़ता से जमीन से जुड़े रहेंगे आपको यादगार अनुभव होंगें।....

कन्या
16 May 2012 - 22 May 2012
आपका दिमाग कई दिशाओं में खींचा जा रहा है और आप उन सबको अपनी क्षमताओं के लिए जांच रहे हैं। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि चयनात्मक बने, सिर्फ एक विचार करें और उसपर काम करें। लेकिन कोई परियोजना लेते समय सतर्क रहें क्योंकि आप जो शुरू करते हैं अब उसका दीर्घकालिक असर पड़ेगा। एक बात की गणेशजी सलाह देते हैं कि जो भी आप अपनी पूर्णता की प्रवृत्ति से दूर रहें न केवल इसलिए कि इस दुनिया में कुछ भी पूर्ण नहीं है बल्कि इसलिए भी कि आप जो चाह रहे हैं वह अन्य लोगों में असंतोष का कारण हो सकता है।....

तुला
16 May 2012 - 22 May 2012
आप तरोताजा महसूस कर रहे हैं और अपने काम और जिम्मेदारियों को लेने के लिए तैयार हैं। आप सजावट के लिए जाएंगे, अपना वार्डरोब बदलेंगे, और अधिक सम्मानजनक दिखने की कोशिश करेंगे। यह सब आपके दृष्टिकोण पर एक बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रतिबिंबित करेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने आसपास प्यार और खुशी फैलाएंगे। ऐसा कुछ नहीं है जो आपकी सुरक्षा की भावना को हिला सके और इसलिए गणेशजी खुश हैं। आपके संबंध भी मजबूत होंगे। निजी या सरकारी उद्देश्यों के लिए यात्रा की भी संभावना है।....

वृश्चिक
16 May 2012 - 22 May 2012
लौकिक चीजें अब आपको जड़ता से बाहर निकालेंगी और कई गतिविधियों में धकेलेंगी। हालांकि आप काम, मीटिंग, साक्षात्कार और संचार में व्यस्त होंगे फिर भी आप उत्साहित मूड और ऊर्जा से भरे होंगे। आपका उच्च उत्साह व्यक्तिगत जीवन पर भी दिखेगा क्योंकि परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत और अधिक विश्वसनीय होंगे। गणेशजी का कहना है कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तर पर लोगों के साथ सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप किसी भी चिंता से मुक्त महसूस कर रहे हैं और चुहलबाजी में लिप्त हो सकते हैं।....

धनु
16 May 2012 - 22 May 2012
आप अनावश्यक चीजों से के छुटकारा पाएंगे और नई संभावनाआ के द्वार खुलेंगें। जीवन में कई चीजों को बदलने के लिए आप पर बहुत लौकिक दबाव होगा और अगर आप प्रवाह के साथ जाएंगे तो यह आपके जीवन में दूरगामी प्रभाव डालेगा। यह कहने की जरूरत नहीं है कि यह आपके अच्छे के लिए होगा।आपने जो हाल ही में स्वतंत्रता पाइ है उसका उपभोग करेंगें और इसके साथ ही आप बुद्धिमानी से जिम्मेदारी को निभाएंगे। जीवन में इस नए दृष्टिकोण के साथ आप आगे बढ़ेंगें और आपके कार्ड में बहुत सी यात्राएं लिखी हुइ है और आप गंभीरता से परियोजनाओं के पूरा होने की दिशा में काम करेंगें।....

मकर
16 May 2012 - 22 May 2012
आपका निराशा के एक अस्थायी चरण से सामना होगा। इसका कारण ढूंढने में आप असमर्थ होंगे लेकिन यह सच में आपको उदास कर देगा और आप कल्पना शुरू कर देंगे कि लोग आपके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। हालांकि, गणेशजी भरोसा दिलाते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है, यह केवल आपका भ्रम है जो आपको परेशान कर रहा है और यह चरण भी जल्दी ही बीत जाएगा। बस जो कुछ भी व्यवस्थित और शांत है उसपर ध्यान दें। जीवन के उतार चढ़ाव के साथ आपको सबक सीखने की जरूरत है। व्यावहारिक स्तर पर, आप कई लाभदायक गतिविधियों में लगे हुए होंगे।....

कुंभ
16 May 2012 - 22 May 2012
इस सप्ताह का विषय है - गंदगी की सफाई, घर कार्यस्थल की सभी फालतू की चीजों से छुटकारा। गणेशजी कहते हैं कि यह आपके मन में और अधिक स्पष्टता लाएगा और अपने आसपास स्वच्छता से आप अधिक से अधिक कुशलता के साथ काम करने के लिए को प्रेरित होंगे। घर का लेआउट बदलना या कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है। आप नई संपत्ति खरीदने के बारे में भी सोचेंगे। आप आपके निवेश विकल्पों और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए धन जुटाने के बारे में अध्ययन करेंगे।....

मीन
16 May 2012 - 22 May 2012
आप उत्साह से भरे होंगे और व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों कारणों के लिए सभी स्तरों पर लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। यह लगभग ऐसा लग रहा है कि आप अचानक बहिर्मुखी हो गए हैं। लोग आपका साथ पसंद करेंगे और कई आपसे मार्गदर्शन चाहेंगे, क्योंकि आप उन्हें बहुत विश्वसनीय लगेंगे। गणेशजी कहते हैं कि यात्रा और कल्याणकारी कार्य भी होंगे। आप अपने काम और अवकाश के समय को आश्चर्यजनक रूप से प्रभावी तरीके से प्रबंधित करेंगे। अप्रत्याशित स्रोतों वित्तीय लाभ होगा।....

















