
मेष
18 मई 2013
गणेशजी कहते हैं कि आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएँगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए इसका ध्यान रखें।

वृषभ
18 मई 2013
गणेशजी के आशीर्वाद से आप आज हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूँजी निवेश होंगे। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे।

मिथुन
18 मई 2013
नई योजनाएँ शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें। लंबे प्रवास का आयोजन संभव बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

कर्क
18 मई 2013
गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह
18 मई 2013
भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं आपकी बागी बिगाड़े नहीं, उसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।

कन्या
18 मई 2013
शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आँख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

तुला
18 मई 2013
आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलनहोगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक
18 मई 2013
गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु
18 मई 2013
शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें।

मकर
18 मई 2013
खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी- धंधा के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

कुंभ
18 मई 2013
भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगा। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। गणेशजी भागीदारी में लाभ देखते हैं।

मीन
18 मई 2013
घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मेष
1 मई 2013 - 31 मई 2013
मेष राशि वालों के लिए इस माह में गणेशजी कह रहे हैं, की ग्रहण का असर 45 दिन तक हो सकता हैं। जिसके लिए आपको मनोबल ऊँचा रखने की जरुरत हैं। धन के आवक स्त्रोत बढ़ेंगे । पैसे खर्च करने की तीव्र इच्छा होगी। इसके अलावा आपके आत्मबल और शक्ति में वृद्धि होगी और इस आत्मविश्वास के सहारे आप सब कुछ हासिल करने का प्रयत्न करेंगे। सूर्य- मंगल अंगारक योग की वजह से आपका स्वभाव उग्र हो जाएगा। गरमी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जैसे की मुंह में छाले पड़ना, फोड़ा होना आदि। घर के इलेक्ट्रोनिक्स आइटम भी बिगड़ सकते है। गाड़ी भी खराब हो सकती हैं। सूर्यग्रहण के दौरान आपकी भावना को ठेस पहुंचेगा और आप बारबार भावुक हो जाएंगे। मानसिक थकान और हताशा भी आपको परेशान करेगी। गणेशजी ऐसे समय पर आपको संयम रखने की सलाह देते हैं। पानी से होने वाले रोग भी हो सकते हैं। मन स्थिर रखने से हलकेपन की अनुभूति होगी।

वृषभ
1 मई 2013 - 31 मई 2013
मई माह में वृषभ राशि के जातको को 10 तारीख में होने वाले सूर्य ग्रहण से सावधानी बरतना चाहिये। किसी भी ग्रहण का असर 45 दिन तक होता हैं। आपको खुद के लिए अगर समय निकालना जरुरी है। आपके आसपास के लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं। लेकिन चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। अपना कार्य जारी रखें। जल्दबाजी में या आवेश में कोई निर्णय न लें। आपका मन भावुक रहेगा। आपका मन टूट न जाए इसलिए भगवान शिवजी के उपर कच्चा दूध और शुद्ध जल दोनों का अभिषेक करने से फायदा होगा। किसी भी प्रकार का कर्ज या उधार लेना नहीं चाहिए। गलती से भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग ज्यादा न हो जाए उसका ध्यान रखें। साथ ही साथ गुस्सा और बिना कारण के क्रोध न करें। पड़ोशी के साथ संबंध बिगड़ेंगे, झगड़े होगें। छोटी-मोटी चोट लग सकती हैं।

मिथुन
1 मई 2013 - 31 मई 2013
गणेशजी देख रहे हैं की आपको इस माह अलग-अलग प्रकार की चुनौतियां मिलेंगी और आप उसका जोरदार तरीके से सामना करेंगे। आर्थिक लाभ होने की वजह से काम में संतोष मिलेगा। आपके धीरज की परीक्षा होगी और आप उसमें पास हो जाएंगे। इस समय आपकी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। कई बार इसके साथ आपकी नेगेटिविटी बढ़ जाने से जीवन में व्याकुलता रहेगी। अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत रखें। विरोधियों से सावधान रहें। ऐसे समय अपरिचित लोगों से सावधान रहें। सूर्यग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ स्थान में होगा। आपको छोटे-छोटे काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा जो आपको जरा भी पसंद नहीं आएगा। लेकिन समय के तकाजे के कारण आपको समाधान करना पड़ेगा। इस समय आपके खास दोस्त भी आपके काम नहीं आयेंगे। इलेक्ट्रानिक संचार व्यवस्था द्वारा आप ज्यादा वार्तालाप करेंगे।

कर्क
1 मई 2013 - 31 मई 2013
पिछले महीने चन्द्र ग्रहण की वजह से आपका मन कमजोर हो गया था इस माह सूर्य ग्रहण की वजह से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। इस माह में आपको पिछले माह किए हुए कार्य का फल मिल सकता है। यह माह कर्म का है। मतलब आप काम में ही उलझे हुए रहेंगे। आप इस माह में अपनी मेहनत और परिश्रम से नकारात्मक परिस्थिति को भी सकारात्मक में बदलने की शक्ति रखेंगे। शत्रुओं और विरोधियों को भी आप लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर सकते हैं। आपको खुद का असल बल प्राप्त होगा। आपको मधुर और सुंदर अवकाश प्राप्त हो सकता है। आप थोड़े आरामप्रिय या आलसी भी हो सकते हैं। दोस्त आपकी मदद करने आगे आएंगे। पति-पत्नी के प्रति आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यवसाय या दूसरे काम में अब बड़े निर्णय लेने के लिए आप तत्पर होंगे। आपके जीवन की गुणवत्ता भी अब अच्छी हो जायेगी।

सिंह
1 मई 2013 - 31 मई 2013
मई माह में गणेशजी आपके लिए देख रहे हैं कि अब तक आपने जितना सोचा था उतनी प्रगति कर चुके है। जिसके कारण आपको प्रतिष्ठा, मान सम्मान, सामर्थ्य और धन प्राप्त हुआ है। कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक क्षेत्र में आप विस्तार चाहते हैं। आपका ध्यान लंबे समय की आर्थिक सक्षमता पाने पर है। क्योंकि आपके साथ साथ प्रियजन और परिवार के लोग भी अच्छी जीवन- शैली और गुणवत्ता से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। यह एक बड़ा कार्य है। जिसको पूरा करने के लिए आपको कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन जैसे पहले कहा गया हैं आप कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। आप की राशि का स्वामी सूर्य है। जिससे आप अपने विरोधियों को कमजोर कर सकते हैं। उनकी ताकत को आप कम कर सकते हैं और विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस समय के दौरान आपको थोड़ी मानसिक थकान और श्रम का अनुभव होगा। लेकिन यह बात आप तुरंत समझकर संभाल सकते हैं।

कन्या
1 मई 2013 - 31 मई 2013
मई माह आपके लिए प्रतिष्ठा, प्रचार, अभिमान, तबीयत की सावधानी ये सब का माह हो सकता हैं। इस माह आपको जोखिम वाले कार्य हाथ में नहीं लेने चाहिए। इस समय पर आपकी कार्य क्षमता बढ़ जायेगी और आप तेजी से काम करने लगेंगे। और यह रफ़्तार आपके व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों काम पर लागू होता है। दोनों जगह पर आपको दिखेगा कि आप ज्यादा अच्छा प्रदर्शन दे रहें हैं। आप खुद का श्रेष्ठ देने का प्रयत्न करेंगे। आपकी राशि के लिए शुक्र हमेशा अच्छे परिणाम देता है। क्योंकि धनेश और भाग्येश होता है और अभी शुक्र भाग्य में ही चल रहा है। मनोरंजन करना और मनोरंजन कराना ये दोनों मामले हमेशा से आपको पसंद है। माह के अंत में आप जो कार्य करेंगे उसका फ़ल आपको अगले माह मिलेगा।

तुला
1 मई 2013 - 31 मई 2013
माह के प्रथम सप्ताह के अंत में कुछ कमाल होने की संभावना हैं क्योंकि शुक्र और गुरु की युति अष्टम भाव में है। ऐसा देवों के गुरु बृहस्पति और दानवों के गुरु शुक्राचार्य दोनों एक साथ हो और कमाल न हो ऐसा नहीं हो सकता हैं। ऐसे समय में यह आपको धन खर्च करने के लिए आपको उत्तेजित करेगा और केतु के कारण आपको गलत खर्च करना भी पड़ेगा। लेकिन चिंता न करें क्योंकि धन के आने और जाने के बीच संतुलन रखना तो आपके स्वभाव में ही है। बीमा पॉलीसियां, बचत ,निवेश आदि में भी आप शायद पैसे लगा सकते हैं। यह आपकी जन्म कुंडली की महादशा अंतरदशा- प्रत्यंतर दशा पर निर्भर करती हैं। 14 तारीख से बुध और 15 तारीख से सूर्य भी आठवें स्थान पर गति करेगा मतलब की जो युतियां पहले, पांचवें स्थान पर बनी बाद में छठे स्थान में बनी, बाद में सप्तम स्थान में बनी और अब आठवें स्थान पर बनने जा रही है।

वृश्चिक
1 मई 2013 - 31 मई 2013
आपको टीम के साथ संयुक्त रुप से काम करना पड़ेगा। और आपको ज्यादातर टीम के साथ काम करना अच्छा नहीं लगता है। ये बात गणेशजी जानते हैं लेकिन ग्रहों की वजह से आपको दूसरो का सहारा लेना पड़ेगा, ऐसे समय में आपके जीवन की दिनचर्या जो आपने सेट किया है उसमे गड़बड़ हो सकती है। इसलिए आपको खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। आपकी छवि ज्यादा अच्छी होने के योग हो सकते हैं। आपको अभी वास्तव में क्या बनना है। उसका आत्मबोध भी हो सकता है। जिससे मई माह में आपको बहुत सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गणेशजी इस समय में आपके धैर्य, सहनशीलता, दृढ़ता को शाबाशी देना चाहते हैं। आपके अंदर उर्जा का अदभुत स्त्रोत संचरित होगा। आप हो सके तो 28 तारीख से पहले अधिकतर काम पूरे कर दें, क्योंकि जब धीरे-धीरे सारे ग्रह आठवें भाव में जाएंगे तो आपकी उर्जा कम होते जायेगी।

धनु
1 मई 2013 - 31 मई 2013
मई माह के ग्रहों को देखते हुए गणेशजी को ऐसा लगता है कि अभी तक आपने जितनी भी आनंद और मौजमस्ती की है वो बहुत अच्छी बात है, परंतु अब मेहनत करने का वक्त हैं। और फ़ल पाने के लिये प्रयत्न करना जरुरी हैं। आपको आपके उच्चस्थ और अधीनस्थ कर्मचारियों दोनो को साथ में लेकर चलना हैं। आपके इस तरह के व्यवहार से ये लोग खुश रहेंगे। आपका सम्मान भी करेंगे और आपका काम सरलता से होगा। इस माह का मुख्य विषय ज्यादा मेहनत करना हैं। स्वग्रही शुक्र ऐसे तो आपको बहुत सारा आनंद, मनोरंजन और कलयुग के तमाम प्रकार के शौक के लिए पूरी सुविधा प्रदान करेगा। परंतु छठे स्थान में होने से अगर आप खाने-पीने में ध्यान नहीं देगे तो आंतों में इन्फेक्शन होने की संभावना रहेगी। दिमाग ठंडा रखकर धीरज से निर्णय लेना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको श्री गणेशजी को गुड़हल के फूल प्रतिदिन अर्पण करना चाहिये।

मकर
1 मई 2013 - 31 मई 2013
सुख स्थान में बुध, मंगल, सूर्य, केतु, शुक्र जैसे ग्रह उपस्थित है फिर भी सब होते हुए भी मन की दुविधा और उद्वेग आपका पीछा नहीं छोडेंगे। माह की शुरूआत में सुख स्थान में जो पांच ग्रह उपस्थित है उसमें से चार ग्रह तो एक ही नक्षत्र के जैसे कि भरणी नक्षत्र के है। धीरेधीरे ग्रह आगे बढ़ते जायेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ते जायेगा और आपका व्यवहार सरल तथा एक जैसा होता जाएगा। पिछले महीने आपने सकारात्मकता के साथ कठिनाईयों का सामना किया था जिससे श्री गणेशजी आपके साथ सहमत है, और आपकी सहनशीलता की दाद देते हैं। 25 तारीख से मंगल अपनी स्वग्रही राशि बदलकर वृषभ में आएगा, जिससे आपकी उर्जा और गुस्सा दोनों कम होगा। यूं तो माह की शुरूआत में सुख स्थान में बहुत सारे ग्रह थे। जो कि अब पांचवें स्थान में परिभ्रमण करेंगे। सिर्फ भाव के प्रमाण में प्रश्न बदलेंगे।

कुंभ
1 मई 2013 - 31 मई 2013
आपके बहुत सारे ग्रह पराक्रम स्थान में होने के कारण आप असाधारण गति से काम करेंगे । और उच्च स्तर पर पहुंचने की इच्छा आपको प्रभावित करेगी। छोटे बड़े प्रयास और विदेश से संबंधित बातें गति पकड़ेगी पर शायद तुरंत अमल में न आये लेकिन थोड़े समय बाद आगे बढ़ने के मार्ग खुल सकते है। और ऐसी कई घटनाएं ऐसी बनेगी जो आपके लिए आगे का रास्ता खोल सकती है। निडरता और जोखिम लेने की आपकी क्षमता बढ़ जाएगी। श्री गणेशजी हमेशा कहते हैं कि समृद्धि पाने के लिए संकल्प के साथ गंभीरता से आगे बढ़ें। आपके लक्ष्य और आपके कार्यों को जोड़ने की आवश्यकता है। आप उर्जावान रहेंगे, यह आपको प्रशंसा प्राप्त करवाएगा और विरोधियों से आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। पैसे, प्रसिद्धि और परिवार यह तीन आपके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं और महत्वपूर्ण रहेंगे। ऋण और इन्वेस्टमेन्ट इस माह में आपके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं।

मीन
1 मई 2013 - 31 मई 2013
गणेशजी इस माह में आपके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं रखने वाले हैं। गुरु महाराज आपको थोड़ी राहत और संतुष्टि देने में मदद करेंगे, विभिन्न गतिविधियों के विभिन्न मार्ग खोल कर। आपका जीवन आनंद और आत्मसंतोष के साथ उत्साह से भी परिपूर्ण हो जायेगा। बहुत सारी चीजें अपने आप बनने लगेगी। आपको सिर्फ साक्षी बनके उसका आनंद उठाते रहना है। इस समय आप पर आपकी कमजोरी या नकारात्मक बातें आपके उपर हावी न हो जाए उसका ध्यान रखें। आपके स्वभाव का एक उज्जवल और आशावादी पहलु अब सामने आएगा। आपने पिछले महीने में स्वच्छंद प्रवृत्तिओं पर जो अंकुश लगाया था उसका अच्छा असर आपको यहां देखने को मिलेगा। जिससे आप आराम की सांस ले सकेंगे। आपके कामकाज में आप पहले की तरह उर्जावान बनेंगे। मनवांच्छित संकल्प पूरे करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आनंद की बात यह है कि आप खुद की क्षमताओं का अच्छी तरह से उपयोग कर सकेंगे।

मेष
2013
राशि के दूसरे भाव से गुरु गुजर रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ावा होगा। नौकरी में अच्छा मौका मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमदनी की अपेक्षा खर्च ज्यादा रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए मौके मिलेंगे। साथ ही नए प्रॉजेक्ट या रिसर्च वर्क भी हो सकता है। छोटी यात्रा होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से छोटी-मोटी परेशानी होगी। मानसिक उद्वेग बढ़ेगा। दिमाग को ठंडा रखें। कानूनी कागजात पर संभलकर हस्ताक्षर करें। परिवार में प्रश्न खड़े न हो उसका ध्यान रखें। परिवार में विवाद या गलतफहमी न खड़ी हो उसका ध्यान रखें। उसके अलावा आपकी सत्ता में कमी आ सकती है। कानूनी समस्या खड़ी न हो उसका ध्यान रखें। दांपत्यजीवन में छोटे से कारणों से संघर्ष होगा। इसलिए गणेशजी आपको समझौता का रवैया अपनाने को कहते हैं। राहु इस साल आपको गृहस्थ जीवन में और भागीदारों के साथ स्वभाव को अनुकूल बनाकर रखने पर मजबूर करेगा। कोर्ट- कचहरी के योग बनेंगे।....

वृषभ
2013
वर्ष के आरंभ में गुरु आपकी राशि में रहेगा। जिससे आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। गुरु की पांचवें स्थान में दृष्टि होने से संतान प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग होंगे और उनकी नवें स्थान पर दृष्टि यात्रा के योग खड़े करेगी। विवाह इच्छुक व्यक्तियों की इच्छापूर्ति होगी। 01-06-2013 से आकस्मिक धनलाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। जनसमूह में मान-सम्मान मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। किन्तु शारीरिक परेशानियां रहेगी या लंबे समय की बीमारियों से परेशानी रहेगी। स्वजन या मित्रों से परेशानी रहेगी और सांसारिक जीवन में उदासीनता रहेगी। आध्यात्म की ओर नजर रहेगी। अंत में वेस्ट ऑफ वेल्थ भी कह सकते हैं। 15 मई 2013 से 23 मई 2013 के दौरान गुस्से पर काबू रखना बहुत ही जरूरी है।....

मिथुन
2013
गुरु आपकी राशि के बारहवें स्थान से गुजर रहा है जो 31-05-2013 तक रहेगा। इससे मानसिक अशांति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में ज्यादा मेहनत से सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, कर्ज चुकाने में सरलता रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। 01-06-2013 के दिन गुरु मिथुन राशि में आएगा जो आपकी हिम्मत और साहस में बढ़ाएगा। संतान प्राप्ति होगी। विवाह इच्छुकों की इच्छापूर्ण होगी। बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड, नई आर्थिक जिम्मेदारी खड़ी करके कर्ज न बढ़ाएं। नौकरी छोड़ने की सोच मन से निकाल दें। वर्ष की शुरूआत में शनि तुला राशि में से गुजर रहा है। जो आपकी राशि के पंचम भाव में रहेगा। इससे पढ़ाई में मुसीबतें आएंगी। संतान के बारे में चिंता रहेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी। लोभ- लालच रहेगा। मंत्र- तंत्र में रूचि रहेगी। पढ़ाई में कम अंक मिलेंगे या फेल हो सकते हैं। शेयर-सट्टा में समझदारी से दीर्घकालिक निवेश करें। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा।....

कर्क
2013
वर्ष की शुरूआत में गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में है जो 31-05-2013 तक रहेगा। इससे पढ़ाई, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, धनलाभ होगा। उच्च पदाधिकारियों या उच्च क्षेत्र के व्यक्तियों के साथ संबंध रहेंगे। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। मित्रों से लाभ रहेगा। लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। संतान प्राप्ति या संतान के कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। दाम्पत्य सुख अच्छा मिलेगा। किन्तु विवाहेतर संबंध की संभावना है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। स्टॉक मार्केट से फायदा रहेगा। 01-06-2013 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेगा जो वर्ष के अंत तक रहेगा। इसलिए व्यावसायिक क्षेत्र में संभलकर कार्य करें नहीं तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। स्वजनों या स्नेहीजनों द्वारा विश्वासघात होने के योग खड़े होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। साथ ही विदेश जाने का मौका या मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब की कोशिश कर सकते है। लेकिन दाम्पत्यजीवन में परेशानियां आएंगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा।....

सिंह
2013
वर्ष के प्रारंभ में गुरु आपकी राशि के दसवें से गुजरेगा। जिससे व्यवसाय या व्यापार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। संपत्ति, मकान- जमीन वगैरह कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। लेकिन साथ में राहु का असर भी होने से मिलने योग्य फल में अंशतः कमी होगी। 01-06-2013 से गुरु आपके लाभ स्थान से गुजरेगा, जो वर्ष के अंत तक रहेगा। जिससे आपको सामाजिक मान- सम्मान मिलेगा। धर्म, अध्यात्म या तत्वज्ञान की ओर का झुकाव रहेगा। शेयर-सट्टे के मामले में अच्छा लाभ होगा। वर्ष के प्रारंभ में शनि आपकी राशि के तीसरे स्थान तुला राशि से गुजर रहा है और 24-12-2012 से राहु तुला राशि में तीसरे भाव में और केतु भाग्य स्थान से गुजरेगा। इससे साहस और पुरुषार्थ से व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतानों के साथ वैचारिक मतभेद होगा। जमीन- धन और भौतिक सुख मिलेंगे।....

कन्या
2013
वर्षारंभ में गुरु आपके भाग्य स्थान से गुजर रहा है। जिससे भाग्यवृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुख - सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। संतानप्राप्ति के बारे कि चिंता दूर होगी। धार्मिक और मांगिलक प्रसंग हो सकते है। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। सामाजिक मान- सम्मान और यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 31-05-2013 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जो आपको नए साहसिक कार्य करने की प्रेरणा देगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। उनसे लाभ रहेगा। नौकरी में लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेशी मित्रों से लाभ होगा। उनके द्वारा नई प्रगति की राह मिलेगी, फंसे हुए पैसे तुरत मिलेंगे। आपकी सत्ता में बढ़ेगी। 24-12-2013 से राहु तुला राशि में प्रवेश करेगा, जो आपके धनस्थान में रहेगा।इससे आकस्मिक खर्चे आएंगे। आय से अधिक व्यय का प्रमाण रहेगा।....

तुला
2013
आपकी राशि के अष्टम भाव में से गुरु के भ्रमण से छोटी मोटी - शारीरिक मुसीबतें आएंगी। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं और क्लेश रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धनखर्च होगा। विद्याप्राप्ति में परेशानियां होगी। किन्तु यह कम समय के लिए होगा। 31-05-2013 से गुरु मिथुन राशि में आपकी राशि से भाग्यस्थान से गुजरेगा। जिससे पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। भाग्यवृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। तीर्थयात्रा होगी। परोपकारी कार्यों में रूचि रहेगी। सामाजिक मान- सम्मान मिलेगा। यश में वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय के काम से बाहर जाना हो सकता है। वर्षारंभ में शनि आपके जन्म के चंद्र पर से गुजरता है। जो आपको धनलाभ दिलवाएगा किन्तु आंतरिक जीवन में असंतोष रहेगा। सांसारिक जीवन में उदासीनता रहेगी। शारीरिक, मानसिक परेशानी रहेगी। गुस्सा और जिद इस वर्ष आप पर हावी रहेगा। मानसिक स्थिरता कम रहेगी। 24-12-2012 से राहु आपकी राशि में से गुजरेगा। जो आपके जन्म के चंद्र पर शनि राहु का शापित दोष बनाता है। इस कारण पानी से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है।....

वृश्चिक
2013
गुरु वर्ष के प्रारंभ में आपकी राशि में सप्तम भाव से गुजरेगा। जिससे महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। दांपत्यसुख अच्छा मिलेगा। परिवार में शुभ और मांगलिक प्रसंग बनेंगे। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तिओं में लाभ रहेगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम में पड़ने का योग भी है। 31-05-2013 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेगा जो आपके अष्टम स्थान से गुजरेगा। जिससे शारीरिक और आर्थिक नुकसान के योग हैं। धार्मिक कार्यों में धनखर्च होगा। वर्ष के प्रारंभ में शनि आपकी राशि के बारहवें स्थान से गुजरेगा। जिसमें शनि- राहु व्यय भाव में शापित दोष बनाएंगे जो आपको शारीरिक कष्ट और अधिक परिश्रम से सफलता मिलने का संकेत करते हैं। स्वजनों के साथ वैचारिक मतभेद होगा। आमदनी से खर्च ज्यादा रहेगा। संतानों के बारे में चिंता रहेगी। कोर्ट- कचहरी के कार्यों में असफलता मिलेगी। कर्ज न हो उसका विशेष ध्यान रखें।....

धनु
2013
वर्षारंभ में गुरु वृषभ राशि में छठे भाव में रहेगा जिससे स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। फिर भी व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां आएंगी। 31-05-2013 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेगा है। जिससे महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। मांगलिक प्रसंग बनेंगे। शेयर-सट्टे, नौकरी में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में यश, मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम में पड़ने के योग भी हैं। वर्ष के प्रारंभ में शनि आपकी राशि के लाभ स्थान से गुजरेगा है। इससे बुजुर्ग और मित्रों से लाभ मिलेगा। धन, मकान, वाहन सुख अच्छा है। नौकरी में उच्चपद मिलेगा। संतानों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। 24-12-2012 से शनि के साथ राहु की युति लाभ भाव में होगी और केतु आपकी राशि के पंचम स्थान में भ्रमण करेगा। शेयर सट्टे के क्षेत्र में बहुत मेहनत से अंत में लाभ मिलेगा। संतान के बारे में चिंता रहेगी। विद्याप्राप्ति में बाधाएं आएंगी। धनहानि के योग बनेंगे।....

मकर
2013
वर्ष के प्रारंभ में गुरु आपकी राशि से पंचम भाव से गुजर रहा है। इससे आकस्मिक धनलाभ होगा। संतानों के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में यात्रा लाभदायी रहेगी। मांगिलक प्रसंग होंगे। परदेश से जुड़े कामकाज होंगे। शेयर-सट्टे के कार्यों में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। 31-05-2013 से गुरु आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इससे प्रतिस्पर्धियों से परेशानी रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा और वेतन में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा भी हो सकती है। 24-12-2012 से राहु भी आपकी राशि के दसवें भाव से गुजरेगा। इसलिए शनि-राहु की युति आपके कर्म स्थान में होगी और केतु सुख स्थान में परिभ्रमण करेगा। जिसके कारण नौकरी में बदलाव होगा। दांपत्यजीवन में मतभेद हो सकता है। आंतरिक और मानसिक अशांति और उद्वेग रहेगा। माता के साथ वैचारिक मतभेद होगा। मित्रों से अनबन होगी। व्यासायिक क्षेत्र में संभलकर कार्य करें।....

कुंभ
2013
गुरु- केतु की युति चौथे स्थान में और राहु दसवें स्थान से गुजरेगा जिसके कारण धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मित्रों से विश्वासघात का योग बनेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धीमी प्रगति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, साथ में स्थानांतरण की भी संभावना है। 31-05-2013 को गुरु मिथुन राशि में आएगा, जो आपकी राशि के पंचम भाव में होगा। यह पढ़ाई में सफलता दिलाएगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निःसंतान दंपति के संतान प्राप्ति का योग है। 24-12-2012 से शनि- राहु साथ होंगे और केतु तीसरे स्थान से गुजरेगा। इससे पिता के साथ और नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद होगा। दांपत्यजीवन में मुसीबतें आएंगी। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। 4 मार्च 2013 के आसपास के सप्ताह में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति होने से सब तरह से ध्यान रखने की सलाह है।....

मीन
2013
वर्षारंभ में गुरु तीसरे स्थान से गुजरेगा जिससे साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ काम होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बनेंगे। कोर्ट- कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से लाभ रहेगा। निवासस्थान में बदलाव होगा। ट्रांसपॉर्ट, टुरिज्म, कम्युनिकेशन, पब्लिकेशन के व्यवसाय में नए बदलाव कर सकेंगे। 31-05-2013 से गुरु मिथुन राशि में भ्रमण करेगा। इससे नया घर, दुकान या वाहन लेने के योग हैं। दलाली- कमीशन का व्यवसाय लाभदायक होगा। यात्रा लाभदायी रहेगी। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। वर्षारंभ में शनि अष्टम स्थान में तुला राशि में वर्षान्त तक रहेगा। 24-12-2012 से राहु भी अष्टम स्थान में और केतु कुटुंब स्थान में आएगा। यह आपको अधिक परिश्रम करवाएगा। शत्रुओं से परेशानी होगी। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। नौकरी में परेशानी आएगी। मानहानि हो सकती है। संतान के बारे में चिंता रहेगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आय से अधिक खर्च रहेगा।....

मेष
15 May 2013 - 21 May 2013
नया काम करने के लिये प्रेरित होंगे और नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। विचारों की अस्थिरता से आपका मन दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी निश्चित लक्ष्य हेतु के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। काम-धंधे के लिए या खास कारणों से छोटी यात्रा हो सकती है। महिलाएं किसी वाद-विवाद में न उतरें। जायदाद के बारे में निर्णय लेने का उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम होगा। किसी के वचनों से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। सप्ताह के अंत में स्वभाव में गुस्सा और जिद्दीपन छोड़ें। मेहनत के बाद इच्छित सफलता न मिलने पर मन में खिन्नता रहेगी। किसी भी काम में सोचसमझ कर आगे बढ़ें। दांपत्यजीवन में संबंध सामान्य रहेंगे।....

वृषभ
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह के प्रारंभ में आप तन और मन से स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप उत्साह से काम कर सकेंगे। सृजनात्मक और कलात्मक खुबीयां बहुत अच्छे तरीके से प्रदर्शित कर सकेंगे। धनलाभ कि संभावना दिखती है। पैसों से जुड़े मामलों को सरलता से सुलझा सकते हैं। परिवारजनों और जीवनसाथी के साथ अच्छे तरीके से समय बिताएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको हठाग्रह छोड़कर समझौता भरा व्यवहार अपनाना होगा।गरमी के कारण लू लगने या त्वचा संबंधित तकलीफें होगी। सप्ताह के अंत में आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। किन्तु उनकी खुशी देख कर आप खुश रहेंगे। आप आमदनी के नये स्रोत खड़े करने का सोचेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है।....

मिथुन
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह की शुरूआत स्वस्थ चित्त के साथ करेंगे। दोस्तों या परिवारजन के साथ उत्तम भोजन करेंगे। सुंदर वस्त्र परिधान का लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रहेगा। ज्यादा खर्चे पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। शेयर- म्युच्युअल फंड या सोना-चांदी में लंबे समय तक निवेश करने के लिए उचित समय है। छात्रों के लिए समय मध्यम है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों और दोस्तों से मुलाकात से आनंद मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि का मौका मिलेगा। दोस्तों- रिश्तेदार, सहकर्मी, भागीदार और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।....

कर्क
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह के आरंभ में आप भावनाओं के प्रवाह में रहेंगे और परिवार, मित्र और रिश्तेदार उसमें सहभागी बनेंगे। मांगलिक प्रसंगों में जाने का योग है। आनंददायक प्रवास होगा। धन लाभ होगा। दाम्पत्यजीवन में घनिष्ठता का अनुभव होगा। सप्ताह के मध्य में आप पूरी तरह से आनंददायक समय बिताएंगे। आप तन और मन दोनों से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पत्नी की ओर से सुख संतोष का अनुभव होगा। आप ज्योतिष, कर्मकांड, पूजापाठ के लिए खर्च करेंगे। इष्टदेव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से आपकी खुशियां बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत में मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रहेगी। धनखर्च में वृद्धि होगी।....

सिंह
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह की शुरूआत में आपका मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास कार्य कर जाएगा। व्यवसाय क्षेत्र की आपकी बुद्धि- प्रतिभा की कदर होगी और पदोन्नति के संयोग भी खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपकी सफलता देखकर हाथ मलते रह जाएंगे। किन्तु आप सफलता को अपने पर हावी न होने दें। कलाकार और खिलाड़ी खुद की प्रतिभा दिखा सकेंगे। सरकार के साथ पैसों से जुड़े व्यवहार सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवहारिकता कम और भावनात्मकता ज्यादा रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सावधानी रख कर कदम उठाएं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्च रोककर थोड़ी बचत करेंगे तो भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। सप्ताह के अंत में आप आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले कर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे।....

कन्या
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह के आरंभ में नए कार्यों की योजनाएं पूरी होगी। व्यापार- धंधे में या नौकरी में उन्नति होगी। विदेश संबंधित कार्यों के लिए अनुकूल समय है। अक्षय-तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा और तरबूज मंदिर के पूजारीजी को दान करें। सप्ताह के मध्य में आपको विविध क्षेत्र में यश कीर्ति और सम्मान मिलेगा। स्त्री मित्र आपके लिए लाभदायी होंगी। बुजुर्गों और मित्रों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष की अनुभूति होगी। संतानों को शुभ समाचार मिलेंगे। सप्ताह के अंत में शारीरिक और मानसिक चिंता रहेगी। आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है। वाणी में उग्रता रहेगी इसलिए वाणी में संयम रखें। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में मतभेद होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आप पीछे रह जाएंगे।....

तुला
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह की शुरूआत में नए संबंध मुसीबत बढ़ाएंगे। सरकार संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी रखने की जरूर है। कोर्ट- कचहरी के मामले में सोच विचार कर निर्णय लें । ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिकता से आपके मन को शांति मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकते हैं। अथवा नई योजना बना सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में आपको सफलता मिलेगी। संतानों के स्वास्थ्य और अभ्यास के बारे में थोड़ी सी चिंता रहेगी। सप्ताह के अंत में गणेशजी की संपूर्ण कृपा आप पर रहेगी। आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए आप सक्रिय बनेंगे। आपको लंबे समय का निवेश लाभदायी रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।....

वृश्चिक
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह के प्रारंभ में आप दांपत्यजीवन का विशेष आनंद लेंगे। परिवार के साथ सामाजिक प्रसंग में हिस्सा लेंगे। समय बीतने पर आपकी तबीयत खराब रहेगी। मानसिक तौर से भी व्यग्रता रहेगी। नए कार्य की शुरूआत न करे। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। आध्यात्मिक गुरु के पास सत्संग या धार्मिक पुस्तकों का पठन आपके लिए लाभदायी रहेगा। सप्ताह के मध्य में विरोधियों के साथ वादविवाद में न पड़ने की सलाह है। गृहस्थजीवन में आनंद छा जाएगा और आप संतानों और जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे पल बिताएंगे। सरकारी काम पूरे होंगे। सप्ताह का अंतिम दौर एकदम आपके लिए शुभ है। नौकरी में बढ़ती का मौका मिलेगा। विदेशगमन के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। समाज में धन- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।....

धनु
15 May 2013 - 21 May 2013
आर्थिक लाभ के साथ आप इस सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। घर में शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा जो आपके मन को आनंदित रखेगा। नौकरी में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ननिहाल की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अक्षयतृतिया के दिन चने की दाल या चने के आटे से बनी हुई चीजें और फल शिवमंदिर में दान करने से अच्छा फल मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप पार्टी, पिकनिक, सिनेमा, नाटक, शॉपिंग इत्यादि में व्यस्त रहेंगे। लेखन कार्य के लिए समय उत्तम है। भागीदारी के कामकाज में लाभ मिलेगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। सप्ताह के अंतिम चरण में आपको हर कदम फूंकफूंक कर रखने की सलाह है।....

मकर
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह की शुरूआत में गणेशजी कहते हैं कि आपकी निर्णय शक्ति को कमजोर रहेगी। संतानों से संबंधित चिंताएं रहेंगी। कार्य निष्फलता से हताशा का अनुभव होगा। पेट और पाचनतंत्र से जुड़ी शिकायतें रहने की संभावना है। यात्रा- प्रवास में अवरोध आएगा। अक्षय तृतीया के दिन जल से भरी हुई मटकी, दूध तथा मिठाई गरीब ब्राह्मण को दान करने से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आप व्यापार के विस्तार या नौकरी बदलने के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर सकते हैं।परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। सहकर्मियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। कानूनी दावपेंच से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आप मित्रों, रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।....

कुंभ
15 May 2013 - 21 May 2013
इस सप्ताह का प्रारंभ अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से हरेक काम पूरे कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। वाहन-मकान वगैरह के कागजात संभालकर रखें। आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। मेहनत का अनुरूप परिणाम न मिलने पर भी आप ध्यानपूर्वक काम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में आपकी प्रगति और सफलता के कारण सार्वजनिक जीवन में यशकीर्ति मिलेगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमने -या पार्टी- पिकनिक में जाने का मौका मिलेगा। दांपत्यजीवन सुखी रहेगा। सप्ताह का अंतिम दौर आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। ऑफिस में अनुकूल माहौल रहेगा।....

मीन
15 May 2013 - 21 May 2013
सप्ताह के प्रारंभ में आप तमाम क्षेत्र में चिंतामुक्त रहेंगे। मन में आनंद और उत्साह रहेगा। कौटुंबिक और आर्थिक मामलों पर आप ज्यादा ध्यान देंगे। आप कोई भी कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। जमीन जायदाद के बारे में कामकाज में सावधानी रखें। संतानों के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सप्ताह के मध्य में कलाक्षेत्र में आपकी अभिरूचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ की मुलाकात से खुशी होगी। घर में सुखशांति का माहौल रहेगा। विरोधी नाकामयाब रहेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक धनखर्च हो सकता है। प्रियपात्र के साथ अनबन होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य सफलता मिलने से यशकीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले वर्ग को लाभ होगा और काम में सबका सहयोग मिलेगा।....

















